Exit Poll 2024: गुजरात में कांग्रेस को सिर्फ एक सीट, किस निर्वाचन क्षेत्र में खुलेगा खाता, जानिए

Lok sabha Exit Poll Result 2024: गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों के लिए एजेंसियों ने एग्जिट पोल के रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं। टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि गुजरात की सभी सीटों पर भगवा लहराएगा। वहीं टीवी9 और न्यूज 24 के एग्जिट पोल में भी कहा गया है कि बीजेपी गुजरात की सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। एबीपी न्यूज सी वोटर, इंडिया टीवी-सीएनएक्स, टाइम्स नाउ, इंडिया टुडे और जी न्यूज ने भी गुजरात की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा किया है। एक्सिस माय इंडिया ने अपने सर्वे में एक सीट कांग्रेस दी है।

इस बार लोकसभा चुनाव में गुजरात फिर भगवामय दिख सकता है। एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी यहां अन्य दलों को क्लीन स्वीप कर रही है। कुछ एग्जिट पोल में एजेंसियों के मुताबिक गुजरात की सभी सीटें बीजेपी के खाते में जा सकती है, जबकि कुछ एग्जिट पोल में कहा गया कि यहां 25 सीट एनडीए गठबंध और एक सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है।

Exit Poll 2024 Axis My India

ऐसे में सवाल इस बात का है कि जब बीजेपी राज्य में इतनी बड़ी जीत हासिल कर रही है तो आखिर वो कौन सी सीटें हो सकती हैं, जहां वो (भाजपा) कमजोर होगी, जिसके चलते एग्जिट पोल में एक स सीट पर पार्टी की हार की बात कही जा रही है। सभी सीटों का अध्ययन करने पर पता चला की 26 सीटों में केवल दो सीटें ऐसी हैं, जहां मुकाबला सबसे अधिक कांटे का है।

राजकोट की सीट पर पेंच
केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला अब तक राज्यसभा के सदस्य हैं, लेकिन इस बार बीजेपी ने उन्हें राजकोट लोकसभा सीट से मौका दिया था। लेकिन चुनाव की शुरुआत होने के साथ ही उनके एक बयान के चलते बीजेपी की मुश्किलें बढ़ गईं। ऐसे में क्षत्रियों की नाराजगी के बीच यहां मुकाबला कड़ा हो गया। कांग्रेस की तरफ से परेश भाई धनानी उम्मीदवार हैं। दोनों नेता पाटीदार समुदाय से हैं। Republic Bharat-Matrize के Exit poll के मुताबिक ये सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है।

चौंकाएगा भरूच?
भरूच सीट से कभी कांग्रेस के चाणक्य अहमद पटेल चुनाव लड़ा करते थे। लेकिन कांग्रेस को ये सीट समझौते के तहत यह सीट आम आदमी पार्टी (AAP) को देनी पड़ी। ये निर्वाचन क्षेत्र आदिवासी बाहुल क्षेत्र है, जिस पर AAP ने अपने डेडियापाड़ा के विधायक विधायक चैतर वसावा को मैदान में उतारा है। उनके सामने यहां से भाजपा के मनसुख वसावा हैं। Exit poll के आंकड़ों के मुताबिक राजकोट सीट के अलावा भरुच एक ऐसी सीट है, जो बीजेपी के हाथ से फिसल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+