कोरोना से बचाव के लिए जामनगर पहुंचे 2 लाख मास्क-सैनेटाइजर, दवा की 450 दुकानों पर 100-100 बंटे
जामनगर. गुजरात में कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क-सैनेटाइजर एवं अन्य जरूरी सामानों की आपूर्ति करा रही है।यहां लोग ये वस्तुएं संतुलित कीमत में खरीद सकें, इसलिए कई शहरों में उत्पादन तेज कर दिया गया है। अकेले जामनगर में ही दो लाख मास्क व सेनेटाइजर की बोतलें पहुंचाई गई हैं। जिन्हें शहर की दवा की 450 दुकानों पर 100-100 की संख्या में वितरित किया गया। बताया जा रहा है कि, जामनगर ड्रग एसोसिएशन की ओर से अहमदाबाद व वडोदरा से मास्क व सेनेटाइजर की बोतलें मंगवाई गईं।

ड्रग एसोसिएशन की ओर से ही इस शहर में दवा की सभी 450 दुकानों पर 100-100 मास्क व सेनेटाइजर की बोतलें भी पहुंचाई गई हैं। जबकि, अतिरिक्त मास्क व सेनेटाइजर की बोतलों को जिला प्रशासन की ओर से शहर के ड्रग हाऊस में रखा गया है। जामनगर ड्रग एसोसिएशन से जुड़े एक कर्मचारी ने बताया कि, करीब दो लाख मास्क, सैनेटाइजर की 50 व 100 एमएल की बोतलों के 15 कार्टन (प्रत्येक में 50-0 बोतलें) जामनगर पहुंचे हैं। जिनके लिए दवा विक्रेताओं को पास जारी किए गए हैं। ये पास जिला प्रशासन की ओर से दवा विक्रेताओं को इसलिए दिए गए हैं, ताकि वे घर से दुकान व वापसी के वक्त इन्हें पुलिस को दिखा सकें। ये पास शहर के तहसीलदार कार्यालय की ओर से पहुंचाए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक दुकान पर एक-एक अतिरिक्त पास जारी करने की मांग पर तहसीलदार की ओर से सहमति जताई गई है।

गुजरात में अब तक कोरोना के 82 मरीज मिले
बता दें कि, गुजरात में कोरोना के पॉजिटिव केसों की कुल संख्या 80 के आंकड़े को पार कर चुकी है। यहां छह लोगों की कोरोना वायरस की वजह से अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, इस महामारी से 6 लोग ही स्वस्थ्य हो पाए हैं। अस्पताल से ठीक हुए लोगों को वापस घर भेजा जा रहा है। ठीक हुए लोगों में 2 महिलाएं शामिल हैं। यह जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा की गई। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि, लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की शंका में अब तक 1396 टेस्ट हो चुके हैं। जिनमें से 1322 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सिर्फ जामनगर की बात करें तो यहां छह मरीजों की पुष्टि हुई है।












Click it and Unblock the Notifications