गुजरात: दो केमिकल मिले तो फैक्ट्री में अचानक लग गई आग, मिनटों में हुई विकराल, ऐसे धधकी
महेसाणा. गुजरात में महेसाणा जिला स्थित देदियासण जीआईडीसी की दूसरी लाइन-295 बी प्लाॅट में एक फैक्ट्री में हादसा हो गया। यह फैक्ट्री थी मेलसोन रेजिन कंपनी। बुधवार की दोपहर यहां आग लग गई। कुछ ही समय में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग हादसे को दूर से देखने लगे।

आग लगने की सूचना पालिका और फायर ब्रिगेड कर्मियों को दी गई। सूचना मिलते ही पालिका और 4 दमकलें घटनास्थल पर रवाना हुईं। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। महेसाणा तहसील के पीआई ने बताया कि हादसा असावधानी के चलते हुआ। यह सामने आया है कि कंपनी के कनुभाई पटेल ने 2 केमिकल्स को जब मिलाया, तो आग लगी। केमिकल्स में अचानक लगी आग विकराल हो उठी। हालांकि, अभी एफएसएल की टीम की जांच बाकी है, जो यहां आग लगने के कारणों का पता लगाएगी।












Click it and Unblock the Notifications