Cyclone Biparjoy: बिपरजॉय से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित, 99 ट्रेन रद्द, 39 शॉर्ट-टर्मिनेट

बिपरजॉय के चलते हवाई और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पश्चिम रेलवे ने बडी संख्या में ट्रेनें रद्द कर दी हैं।

Cyclone Biparjoy: चक्रवात बिपरजॉय के जखाऊ पोर्ट पर पहुंचने से पहले ही तबाही का मंजर देखा गया। आईएमडी के अनुमान के मुताबिक तीन घंटे तक चक्रवात का असर रहेगा। जखाऊ के नजदीक पहुंचने से पहले ही बिपरजॉय की तबाही की तस्वीरें सामने आईं। देवभूमि द्वारका जिले में पेड़ गिरने से तीन लोगों को चोटें आई हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर राहत बचाव दल व पुलिस उखड़े पेड़ों और बिजली के खंभों को हटाने का काम कर रही है।

चक्रवात के कारण तटीय इलाकों में तेजी से मौसम बदल रहा है। कच्छ और सौराष्ट्र तटों के आसपास तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। खराब मौसम की वजह से रेल और हवाई यातायात पर बुरा असर हुआ है। पश्चिम रलवे की की और जारी बयान में कहा गया कि चक्रवात के चलते 23 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। 3 ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। 7 ट्रेनों का शॉर्ट-ऑरजिनेट किया गया है।

Cyclone Biparjoy

पहले से रद्द की गई ट्रेनों की संख्या मिलाकर अब तक कुल 99 ट्रेनों को रद्द किया जा चुका है। 39 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है, जबकि 38 ट्रेनों को यात्रियों की सुरक्षा और CycloneBiparjoy की शुरुआत के संबंध में ट्रेन संचालन के मद्देनजर एहतियात के तौर पर शुरू किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+