'सूरत-अहमदाबाद में जल्द आर्मी तैनात होगी' इसे गुजरात सरकार ने बताया झूठा, अफवाह फैलाने वाला गिरफ्तार
अहमदाबाद। गुजरात के 2 बड़े शहरों अहमदाबाद-सूरत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इन दोनों शहरों में कुल मिलाकर 14 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। लॉकडाउन फेज-4 खत्म होने के बाद के बाद केंद्र सरकार ने अनलॉक-1 के जरिए आमजन को राहत देनीं शुरू कर दीं। इससे कुछ लोग खुश हैं तो कुछ नाराज हैं, क्योंकि, बढ़ते मामलों में आवाजाही की छूट मिलने से संक्रमित होने की आशंका बढ़ गई है। इस बीच सोशल साइट्स पर एक शख्स ने अफवाह फैलाई कि- 'अब अहमदाबाद-सूरत में जल्द सेना तैनात होने वाली है!'

अहमदाबाद स्थित साइबर सेल ने उक्त शख्स की लोकेशन ट्रेस की और खेड़ा जिले में जाकर उसे पकड़ लिया। एक अधिकारी ने कहा कि, उक्त शख्स की पहचान मेहबूब बाबुना (50) के रूप में हुई है। फर्जी पोस्ट को वायरल करने के जुर्म में उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ था। सोमवार को उसे खेड़ा में नडियाद शहर से गिरफ्तार किया गया।
दरअसल, मामला इतना संवेदनशील हो गया था कि, सोशल मीडिया पर अहमदाबाद में आर्मी की तैनाती होने को लेकर अहमदाबाद शहर पुलिस को स्पष्टीकरण देना पड़ा था। इतना ही नहीं गुजरात सरकार और यहां तक कि खुद मुख्यमंत्री ने इस बात को अफवाह बताया था। तब से साइबर सेल एवं क्राइम ब्रांच इस तरह की अफवाह फैलाने वाले लोगों को खोजने में जुटी थीं।












Click it and Unblock the Notifications