गुजरात में 32,48,74 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ, किस जिले में कितने केस सामने आए, जानिए

अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 27 हजार पार चला गया है। विगत 24 घंटों के दरम्यान यहां 580 नए मामले सामने आए। इसी के साथ कुल कोरोना पॉजिटिव केस बढ़कर 27,880 हो गए। जिनमें से 18 हजार से ज्यादा केस अकेले अहमदाबाद के ही हैं। अब तक राज्य में कोरोना से 1,685 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, एक्टिव केसेस की संख्या 5 हजार से ज्यादा है। हालांकि, ठीक हुए लोगों की तादाद भी आए रोज बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्यभर में अब तक 19,917 कोरोना को मात दे चुके हैं। विभाग की प्रमुख सचिव जयंती रवि ने बताया कि विगत 24 घंटों में 25 मरीजों की मौत हुई।

3,24,874 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका

3,24,874 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका

राज्य में अब तक 3,24,874 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है। जिनमें से पौने तीन लाख लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। संक्रमण के मामलों पर शहरों के हिसाब से बात की जाए, तो गुजरात के आधे से भी मामले एक ही शहर अहमदाबाद में दर्ज हुए हैं। अकेले अहमदाबाद में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 18,837 पहुंच गया है। जिनमें से 1,332 लोगों की जान चली गई। डेथ रेट के लिहाज से यह पैमाना देश के अन्य शहरों की तुलना में काफी ज्यादा है।

Recommended Video

    Viral Pic Coronavirus : 10 घंटे काम करने के बाद ऐसे हो गए डॉक्टर के हाथ | वनइंडिया हिंदी
    किस जिले में कितने केस और कितनी मौतें?

    किस जिले में कितने केस और कितनी मौतें?

    बीते रोज अहमदाबाद में ही कोरोना के 273 नए मरीजों की पुष्टि हुई। साथ ही यहां 20 लोगों की मौतें दर्ज की गईं। वहीं, इस मामले में दूसरे नंबर पर चल रहे सूरत जिले के भी हालत बिगड़ते जा रहे हैं। सूरत में संक्रमण के अब तक 3,233 केस सामने आ चुके हैं। साथ ही 129 लोगों की मौत हो चुकी है।

    वडोदरा में 1,854 केस- 47 की मौत

    वडोदरा में 1,854 केस- 47 की मौत

    गांधीनगर में 563 केस- 23 की मौत
    भावनगर में 197 केस- 13 की मौत
    महेसाणा में 211 केस- 10 की मौत
    राजकोट में 185 केस- 5 की मौत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+