गुजरात: अब 8 ही जिले ऐसे जहां नहीं फैला कोरोना, सबसे ज्यादा 590 मरीज अहमदाबाद के

अहमदाबाद. कोरोना वायरस का संक्रमण दिनों-दिन तेजी से फैलता जा रहा है। गुजरात की बात करें, तो यहां अब 8 जिले ही ऐसे बचे हैं, जिनमें कोरोना के मामले सामने नहीं आए। इस राज्य में 33 में से 25 जिलों में कोरोना मरीज पाए जा चुके हैं। शुक्रवार सुबह तक पूरे गुजरात में संक्रमितों की संख्या 1 हजार कां आंकड़ा क्रॉस कर गई। जिनमें से सबसे ज्यादा 590 मामले अहमदाबाद से सामने आए हैं। अहमदाबाद शहर यहां का हॉटस्पॉट् बना हुआ है। अकेले अहमदाबाद में राज्य के कुल कोरोना मरीजों के आधे से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

किस जिले में अब तक कितने मामले?

किस जिले में अब तक कितने मामले?

गुजरात स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को महिसागर जिला भी कोरोना संक्रमित जिलों की सूची में शामिल हो गया। अहमदाबाद के अलावा जिन जिलों में कोरोना के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं, उनमें वडोदरा (137), सूरत (102), राजकोट (28) शामिल हैं। इनके अलावा भावनगर और आणंद में 26-26 मामले हैं। भरूच में 21, गांधीनगर में 17, पाटण मेंं 14 और नर्मदा जिले में 11 मामले दर्ज हुए हैं।

एक ही परिवार के 7 लोग संक्रमित मिले

एक ही परिवार के 7 लोग संक्रमित मिले

गुजरात में आणंद जिले के खंभात में एक ही परिवार के सात लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। जिसके बाद कस्बे में पॉजिटिव केस बढ़कर 13 हो गए। वहीं, जिले में कुल 18 मरीज हो गए। स्वास्थ्य विभाग की स्थानीय शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, खंभात के अलिंग क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति पिछले दिनों सूरत की यात्रा कर लौटा था। खांसी, सर्दी एवं बुखार शिकायत होने पर उसका टेस्ट किया गया था।

कोरोना के 8 मरीज वेंटिलेटर पर

कोरोना के 8 मरीज वेंटिलेटर पर

अभी राज्य में कोरोना पॉजिटिव के 8 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। 901 मरीजों की हालत स्थिर है। 74 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। विभाग की प्रमुख सचिव डॉ. रवि का कहना है कि, कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या इसलिए लगातार बढ़ रही है, क्योंकि टेस्टिंग भी तेज कर दी गई है। अब ज्यादा संख्या में टेस्टिंग हो रही है। दूसरे, ये मामले हॉट स्पॉट इलाके से ज्यादा सामने आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+