Lok Sabha Polls: कांग्रेस को गुजरात में झटका! अहमदाबाद पूर्व से लोकसभा कैंडिडेट रोहन गुप्ता चुनावी रण से हटे
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियों को युद्ध स्तर पर करना शुरू कर दिया है। इस बीच, कांग्रेस को गुजरात में झटका लगा है। अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रोहन गुप्ता ने चुनावी रण से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है।
बताया जा रहा है कि गुप्ता ने सोमवार को कहा कि वह अपने पिता की गंभीर चिकित्सा स्थिति के कारण चुनाव से हट गए हैं। गुप्ता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और उनका नाम 12 मार्च को पार्टी द्वारा घोषित सूची में घोषित किया गया था।

गंभीर चिकित्सा स्थिति के कारण, मेरे पिता अस्पताल में भर्ती हैं और मैं कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अहमदाबाद पूर्व संसद सीट से अपनी उम्मीदवारी वापस ले रहा हूं। गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, मैं पार्टी द्वारा नामित नए उम्मीदवार को पूरा समर्थन दूंगा। गुप्ता ने गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल को अपने नाम वापस लेने की जानकारी देते हुए लिखे अपने हस्तलिखित पत्र की एक तस्वीर भी पोस्ट की।
7 मई को राज्य में मतदान
आपको बता दें कि गुजरात की सभी सीटों पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होना है। जिसको लेकर कांग्रेस और बीजेपी ने अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। गुजरात में बीजेपी जहां मजबूत नजर आ रही है। वहीं, कांग्रेस को अपनी पकड़ बनाने में मेहनत करनी है। इस बीच, गुप्ता का नाम वापस लेना उन्हें भारी पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications