BSF ने कच्छ में तीन पाकिस्तानी नाव पकड़ी, एक शख्स भी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 1 फरवरी: अंतरराष्ट्रीय और समुद्री सीमा पर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सोमवार को सीमा सुरक्षा बल ने गुजरात के कच्छ में 3 पाकिस्तानी नाव को पकड़ा। साथ ही एक मछुआरे को भी गिरफ्तार किया गया। वहां पर कुछ मछुआरे और भी थे, लेकिन वो भागने में कामयाब रहे। अब सुरक्षा एजेंसियां गिरफ्तार शख्स से पूछताछ करने में जुटी हुई हैं।

Kutch

जानकारी के मुताबिक कच्छ के क्रीक बॉर्डर पर बीएसएफ के जवान गश्त कर रहे थे। उसी दौरान उनकी नजर भारत की ओर आ रही नाव पर पड़ी। इसके बाद बीएसएफ जवानों की एक टीम मौके पर पहुंची और तीन पाकिस्तानी नाव को बरामद किया। वहां पर जवानों को एक पाकिस्तानी नागरिक मिला, जिसको गिरफ्तार किया गया है। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि पाकिस्तानी भारतीय जल क्षेत्र में क्या कर रहे थे। इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

मामले में बीएसएफ गुजरात फ्रंटियर ने कहा कि बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी मछुआरे को पकड़ा। साथ ही तीन पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जब्त किया, बाकी पाकिस्तानी मछुआरे क्रीक क्षेत्र में कीचड़ और दलदली इलाके का फायदा उठाकर पाक क्षेत्र में भागने में सफल रहे। इलाके में हाईअलर्ट जारी करते हुए गश्त को बढ़ा दिया गया है।

हो सकते हैं ड्रग्स के तस्कर
पाकिस्तान जमीनी और समुद्री सीमाओं के जरिए हथियारों और ड्रग्स की तस्करी करता रहता है। आशंका है कि पकड़ी गई नावों से तस्करी की जा रही थी। हालांकि इस बारे में अभी तक बीएसएफ ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+