गर्लफ्रेंड के साथ नर्मदा में लगा दी छलांग, ओढ़नी से बंधे थे दोनों के हाथ, भरूच पुलिस ने निकाले बाहर

भरूच। गुजरात में भरूच जिले से बह रही नर्मदा नदी में प्रेमी-प्रेमिका ने छलांग लगा दी। पता चलने पर पुलिस उन्हें खोजने में जुटी। कुछ समय बाद दोनों के शव नर्मदा के किनारे बैजलपुर के ताडिया से बरामद किए। पुलिसकर्मियों ने देखा कि युवक और युवती का हाथ ओढ़नी से बंधा हुआ था। हालांकि, तब उनकी ​शिनाख्त नहीं हो पाई थी। कई दिनों बाद पता चला कि, वे प्रेमी-प्रेमिका थे और भरूच शहर के अयोध्यानगर इलाके से थे।

Boyfriend and girlfriend jumped in Narmada river, bharuch police finding out them

भरूच प्रेमी-प्रेमिका की लाशों की पहचान हुई
पुलिस अधिकारी ने बताया कि, उपरोक्त मामला आत्महत्या का लग रहा है। युवक और युवती की पहचान धर्मेश रमेश मावी और उसकी प्रेमिका के तौर पर हुई है। उन युवक और युवती के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। उनसे आत्महत्या के कारण जानने की पुलिसकर्मी कोशिश कर रहे हैं। दोनों के शव 7 जून को बरामद किए गए थे। वे मूलत: गुजरात के ही रहने वाले थे।

इधर, स्विमिंग पूल में डूबा युवक
डूबने से गुजरात में एक और मौत हुई है। यह खबर जामनगर जिले की लालपुर तहसील के हरिपर गांव के समीप की है, जहां एक स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि, जामनगर शहर में ठेबा चौकड़ी के समीप रहने वाला दीपक परमार (21), चचेरे भाई व मित्रों सहित 4 जने अलग-अलग मोटरसाइकिलों से हरिपर गांव के समीप स्विमिंग पूल में नहाने गए थे। चारों को तैरना नहीं आता था। वे दोपहर में टिकट लेकर भीतर जाने के बाद पूल में नहाने उतरे। वहां दीपक गहरे पानी में धंस गया और डूब गया। फिर दीपक के पिता प्रवीण व अन्य लोग और लालपुर थाने के उप निरीक्षक डी.एस. वाढ़ेर के साथ टीम वहां पहुंची। दीपक को निकाला गया। वो मर चुका था। इस मामले में स्विमिंग पूल के संचालक जामनगर निवासी जयदीपसिंह गोहिल व व्यवस्थापक जाविद इब्राहिम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कहा कि, कलक्टर की अधिसूचना की अवहेलना करने का मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+