गुजरात: BJP के वलसाड उपाध्यक्ष शैलेश पटेल की गोली मारकर हत्या, इलाके में मची सनसनी

गुजरात में बीजेपी वलसाड उपाध्यक्ष शैलेश पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह पुरानी रंजिश को बताया जा रहा है।

concept image

गुजरात में बीजेपी के वलसाड जिला उपाध्यक्ष शैलेश पटेल की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके गोली उस वक्त मारी गई जब वो अपनी कार से पत्नी के साथ मंदिर में दर्शन के लिए गए हुए थे। वापी के कोचरवा गांव के रहने वाले शैलेश पटेल की हत्या का कारण पुरानी रंजिश होना बताया जा रहा है।

ये सनसनीखेज घटना उस वक्त हुई जब शैलेश पटेल अपने परिवार के साथ मंदिर दर्शन के लिए गए हुए थे। उनकी पत्नी मंदिर में दर्शन के लिए अंदर चली गई, लेकिन, शैलेश गाड़ी में बैठकर इंतजार करने लगे। उसी दौरान बाइक से आए शूटरों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें 3 गोलियां लगने से शैलेश पटेल लहुलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े।

मंदिर से दर्शन करके वापस लौटी पत्नी ने जब कार का दरवाजा खोला तो पति को गंभीर घायल देखकर चीख पड़ी। इसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पहुंची वलसाड पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+