Gujarat Elections: 5 बागी नेताओं ने बढ़ाई BJP की टेंशन, निर्दलीय लड़ने की चेतावनी
गुजरात विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा के पांच नेताओं ने अपनी ही पार्टी से बगावत कर ली है। सीट बंटवारे को लेकर असंतुष्ट नेताओं में एक ने तो निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया है।
Gujarat Assembly Elections: गुजरात विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा के पांच नेताओं ने अपनी ही पार्टी से बगावत कर ली है। सीट बंटवारे को लेकर असंतुष्ट नेताओं में एक ने तो निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चार अन्य विधायकों ने भी निर्दलीय रूप से चुनाव में उतरने की मंशा व्यक्त है। भाजपा के बागी नेताओं में एक मौजूदा विधायक भी शामिल हैं।
Recommended Video


182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को होंगे। भाजपा ने अब तक कुल 182 में से 166 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। वहीं गुजरात विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा को अपने ही नेताओं से बगावत की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी से असंतुष्ट पांच नेताओं ने निर्दलीय लड़ने की धमकी दी है। इनमें से कुछ असंतुष्ट नेताओं ने कहा है कि वे कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने समर्थकों से सलाह लेंगे। वहीं भाजपा के पूर्व विधायक और पार्टी के जाने-माने आदिवासी चेहरे हर्षद वसावा ने नंदोद सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल भी कर दिया है। हर्षद वसावा वर्तमान में गुजरात भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। वे इससे पहले 2002 से 2007 तक और फिर 2007 से 2012 तक राजपीपला सीट से विधायक रह चुके हैं।
भाजपा ने इस बार नंनोद सीट से डॉ दर्शना देशमुख को सीट से मैदान में उतारने की घोषणा की है। इससे वसावा असंतुष्ट हैं और उन्होंने भाजपा में अपने पद से इस्तीफा देने के बाद शुक्रवार को नंदोद सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद वसाव ने कहा, 'यहां असली बीजेपी और डुप्लीकेट बीजेपी है। हम उन लोगों को बेनकाब करेंगे, जिनके पास प्रतिबद्ध कार्यकर्ता हैं। मैंने अपना इस्तीफा पार्टी को भेज दिया है। इस क्षेत्र के लोग जानते हैं कि 2002 और 2012 के बीच एक विधायक के रूप में मैंने कितना काम किया है"।
कर्जन में भाजपा के पूर्व विधायक सतीश पटेल भाजपा द्वारा मौजूदा विधायक अक्षय पटेल को दोहराने के फैसले से नाखुश हैं। अक्षय पटेल ने 2017 में इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी। वह 2020 में भाजपा में शामिल हुए थे। जिसके बाद उपचुनाव जीतकर वो विधायक बने थे।
वहीं वडोदरा की एक सीट पर मौजूदा और दो पूर्व भाजपा विधायक टिकट कटने के बाद पार्टी से नाराज चल रहे हैं। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की धमकी दी है। वाघोड़िया से छह बार के विधायक मधु श्रीवास्तव को इस बार भाजपा ने टिकट नहीं दिया है। बीजेपी प्रत्याशियों की सूची को लेकर मधु ने कहा कि अगर उनके समर्थक चाहेंगे तो वो निर्दलीय के रूप उम्मीदवार के रुप में चुनाव लड़ेंगी। मधु श्रीवास्तव की जगह इस बार बीजेपी ने इस सीट से अश्विन पटेल को उतारा है। वहीं वड़ोदरा जिले की पड़रा सीट से भाजपा के एक अन्य पूर्व विधायक दिनेश पटेल उर्फ दीनू मामा ने भी कहा है कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी ने इस बार पड़रा सीट से चैतन्यसिंह जाला को मौका दिया है।
-
West Bengal Election: 2021 में जहां एकतरफा थी जीत, 2026 में वहीं होगा असली खेल! ये 10 सीटें बनेंगी ‘गेम चेंजर’ -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई












Click it and Unblock the Notifications