गुजरात भाजपा ने केजरीवाल को बताया एक शहर का मेयर, आप नेता ने यूं किया पलटवार

अहमदाबाद, 04 अप्रैल। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदकेजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अब दो राज्यों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के बाद गुजरात में पार्टी का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं। दोनों नेता दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। गुजरात के दौरे पर दोनों ही नेताओं ने भगवान स्वामीनारायण मंदिर में पूजा अर्चना की। गौर करने वाली बात है कि गुजरात में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने पंजाब में जबरदस्त जीत दर्ज की है उसके बाद पार्टी के हौसले बुलंद हैं और वह अब गुजरात में अपनी सरकार बनाने की योजना बना रही है।

Recommended Video

    Gujarat: Arvind Keriwal, Bhagwant Mann ने अक्षरधाम मंदिर में की पूजा | #Shorts | वनइंडिया हिंदी
    aap

    अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद में रोड शो निकाला, इस दौरान दोनों नेताओं ने जनता के साथ संवाद स्थापित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को एक मौका दीजिए। वहीं गुजरात भाजपा ने केजरीवाल और भगवंत मान के दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों टूरिस्ट हैं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हैसियत एक शहर के मेयर जितनी है। वहीं गुजरात आप के चीफ गोपाल इटालिया ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि किसी भी मुख्यमंत्री का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए, वह संविधान के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। उन्हें दिल्ली की जनता ने वोट दिया है, लिहाजा उनका सम्मान होना चाहिए, भाजपा को मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहिए नाकि इस तरह की बयानबाजी करनी चाहिए।

    गोपाल इटालिया ने कहा कि पंजाब की जनता ने मौका दिया है, आम आदमी पार्टी का दिल्ली का जो मॉडल है उसे पंजाब ने मौका दिया है, जब पंजाब की जनता की जनता ने मौका दिया है तो गुजरात की जनता भी मौका देना चाहती है। हमारी कोशिश है कि यहां हम अच्छी सरकार बनाएं, जनता के पास रोजगार नहीं है, बच्चों के लिए स्कूल नहीं हैं, उन्हें पढ़ाने के लिए टीचर नहीं हैं, हम इन मुद्दों के लिए लड़ रही है। जनता अगर आपकी मदद करती है तो फिर कुछ भी हो सकता है, हमे पूरा भरोसा है कि हम ताकतवर लोगों के खिलाफ लड़ रहे हैं, लेकिन आम लोगों के सहयोग से हम सरकार बनाएंगे।

    किसी भी राज्य का मुख्यमंत्री उस राज्य का मुख्यमंत्री होता है फिर वह कोई भी राज्य हो, अगर ऐसे में आप किसी मुख्यमंत्री का मजाक उड़ाया जाता है तो यह गलत है, किसी को नीचा दिखाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। दिल्ली की सरकार कहती है कि उसने अलग-अलग क्षेत्रों में काम किया। आप बताइए उन्होंने जो दावे किए हैं वो गलत हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री के काम की इज्जत करनी चाहिए। लिहाजा मुख्यमंत्री का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए।

    गुजरात में मुद्दों की बात करते हुए आप नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुद्दे सिर्फ दिल्ली या पंजाब के नहीं बल्कि हर राज्य के लिए हैं। हम बुनियादी मुद्दों पर बात करते हैं, उसपर काम करते हैं। जहां जाते हैं हम इन्ही मुद्दों पर बात करते हैं। शिक्षा ही अहम मुद्दा है, जबतक बच्चा-बच्चा पढ़ा नहीं होगा तो देश कैसे आगे बढ़ेगा। शिक्षा से ही देश का निर्माण होगा। गुजरात में भी वही मुद्दा है, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, रोजगार है। हम इन्हीं मुद्दों पर काम करना चाहते हैं। सभी को पता है कि केजरीवाल सरकार यह कर सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+