गुजरात: हजारों लोगों के बीच रैली कर चुके भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पाटिल में वायरस के लक्षण मिले, हुए भर्ती

गांधीनगर। गुजरात में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं। उनमें कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। वहीं, प्रदेश भाजपा कार्यालय कमलम में भी कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से हड़कंप मच गया है। भाजपा प्रवक्ता सहित 7 के पॉजिटिव मिलने की खबर है।

BJP gujarat State President Patil hospitalized, 7 found covid-19 Positive

बता दें कि, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं नवसारी सांसद सीआर पाटिल की रैली के चलते बीते सोमवार-मंगलवार को यहां कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी थी। उस मर्तबा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ था। उसके पहले पाटिल अंबाजी के दर्शन को पहुंचे थे तो भी भारी भीड़ जुटी थी। सोमनाथ धाम में भी उन्होंने सैकड़ों समर्थकों के साथ एंट्री ली थी। ऐसे में आशंका हैं कि, पाटिल भी वायरस की चपेट में आ गए हैं। फिलहाल वो अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

BJP gujarat State President Patil hospitalized, 7 found covid-19 Positive

स्थानीय मीडिया के हवाले से प्रदेश प्रवक्ता भरत पंड्या सहित अन्य 6 कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिनमें बीजेपी प्रदेश कार्यालय के मंत्री परेश पटेल, महिला मोर्चा की कार्यालय मंत्री मोना रावल, टेलीफोन ऑपरेटर राकेश पंड्या, सफाईकर्मियों को लाने वाले दो ड्राइवर और 2 सफाईकर्मी शामिल हैं।

BJP gujarat State President Patil hospitalized, 7 found covid-19 Positive

वहीं, प्रदेश भाजपा कार्यालय जहां सोमवार-मंगलवार को भीड़ जुटी थी, उसे भी अब बंद करना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+