Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

देश में पहली बार IVF तकनीक से बछड़े का जन्म, गुजरात में हुआ ये कमाल

Birth of 1st IVF calf, 1st IVF calf, calf Buffalo breed Banni, Ministry of Animal Husbandry, india's first banni buffalo ivf calf born, Banni buffalo, Banni, IVF, buffalo breed, ivf calf born banni buffalo gujarat, guj

अहमदाबाद, 23 अक्टूबर: भारत में पहली बार कृत्रिम गर्भाधान की आईवीएफ (IVF) तकनीक के जरिए भैंस का गर्भाधान करवाया गया, जिसके बाद बछड़े को जन्म दिया गया है। यह बन्नी नस्ल की भैंस का बछड़ा है। देश के लिए काफी अच्छी खबर है साथ ही हमारे देश के वैज्ञानिकों ने नई उपलब्धि हासिल की है। अiर आसान शब्दों में बोले तो भारत में पहली बार 'टेस्ट ट्यूब बेबी' बछ़़डे का जन्म हुआ है।

देश में पहले आईवीएफ बछड़े का जन्म

देश में पहले आईवीएफ बछड़े का जन्म

वहीं आईवीएफ तकनीके से जन्मे इस भैंसे का प्रयोग गुजरात की प्रसिद्ध भैंस की नस्ल बन्नी पर किया गया है। पशुपालन मंत्रालय की ओर से साझा की गई जानकारी में बताया गया कि देश में भैंस की नस्ल के पहले आईवीएफ बछड़े का जन्म, जो की बन्नी नस्ल का है।

6 बार आईवीएफ गर्भाधान के बाद हुआ पैदा

6 बार आईवीएफ गर्भाधान के बाद हुआ पैदा

इसी के साथ बताया गया कि पहला आईवीएफ बन्नी बछड़ा गुजरात के सोमनाथ जिले के धनेज में स्थित सुशीला एग्रो फार्म के किसान विनय एल वाला के यहां जन्मा हैं। जानकारी के मुताबिक यह बछड़ा 6 बार आईवीएफ गर्भाधान के बाद पैदा हुआ है। इस पूरी प्रक्रिया को किसान विनय वाला के घर जाकर पूरी की गई थी।

पीएम मोदी ने की थी बन्नी भैंस की नस्ल के बारे में बात

पीएम मोदी ने की थी बन्नी भैंस की नस्ल के बारे में बात

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 दिसंबर, 2020 को गुजरात के कच्छ क्षेत्र की अपनी यात्रा के दौरान बन्नी भैंस की नस्ल के बारे में बात की थी। अगले ही दिन यानी 16 दिसंबर 2020 को बन्नी भैंसों के अंडाणु निकालने (OPU) और उन्हें विकसित करके भैंस के गर्भाशय में स्थापित करने (इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन-IVF) की प्रक्रिया शुरू करने कि योजना बनाई गई।

3 बन्नी भैंसों को किया गया इसके लिए तैयार

3 बन्नी भैंसों को किया गया इसके लिए तैयार

रिपोर्ट्स की मानें तो वैज्ञानिकों ने सुशीला फार्मों की 3 बन्नी भैंसों को इस प्रक्रिया के लिए तैयार किया गया। वैज्ञानिकों ने तीन बन्नी भैंसों के अंडाशयों से डिम्ब निकालने के उपकरण से कुल 20 अंडाणु निकाले। ऐसे में कुल मिलाकर 29 अंडाणु (62% बीएल दर) से 18 भ्रूण विकसित किए गए थे। 15 भ्रूणों के ईटी के परिणामस्वरूप 6 बन्नी गर्भधारण (40% गर्भावस्था दर) हुई। इन 6 गर्भधारण में से आज सबसे पहले आईवीएफ बन्नी बछड़ा का जन्म हुआ है। यह देश का पहला बन्नी भैंस आईवीएफ बछड़ा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+