गुजरात: B.Arch की 1600 सीटों पर दाखिले के लिए 28 तक भरे जाएंगे फाॅर्म, ये है समय सारिणी

सूरत। गुजरात में अभी स्कूल तो नहीं खुले, लेकिन विभिन्न कोर्सों व डिग्रियों के एडमिशन चल रहे हैं। अब बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर की 1600 सीटों पर प्रवेश देने के लिए 28 सितंबर तक फाॅर्म भरे जाएंगे। उसके बाद 30 सितंबर को मेरिट जारी की जाएगी। फिर 5 से 8 अक्टूबर तक छात्रों को च्वाॅइस फाइलिंग करनी होगी। 17 अक्टूबर से एडमिशन दिया जाएगा।

bachelor of architecture course admissions: Entry on 1600 Seats, Forms Will Be Filled till 28 Sept

एक अधिकारी ने बताया कि, राज्य में बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर की प्रवेश प्रक्रिया के लिए 28 सितंबर तक छात्रों को फाॅर्म भरने की छूट दी गई है। इसके लिए 1600 सीटों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। जो समय सारणी दी गई है, उसके मुताबिक 21 अक्टूबर तक छात्रों को फीस भरकर प्रवेश कन्फर्म करवाने होंगे। बाद में 22 अक्टूबर से दूसरा राउंड जारी किया जाएगा।

bachelor of architecture course admissions: Entry on 1600 Seats, Forms Will Be Filled till 28 Sept

बताया जा रहा है कि, यदि दूसरे राउंड के बाद भी सीटें खाली रहीं तो निजी काॅलेज मेरिट के आधार पर एडमिशन दे सकते हैं। यह तो सभी जानते ही हैं कि, कोरोना की वजह से पढ़ाई में बाधा आई साथ ही दाखिले का काम भी रुका हुआ था। बहरहाल, राज्य की यूनिवर्सिटीज में खाली सीटों पर प्रवेश के लिए कॉलेज को अनुमति दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+