सोशल मीडिया पोस्ट के चलते युवक की हत्या, ATS ने मौलवी को किया गिरफ्तार
अहमदाबाद, 31 जनवरी। गुजरात एंटी टेररिज्म स्क्वॉड ने मुस्लिम धर्मगुरू को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया है। मुस्लिम धर्मगुरू को एटीएस ने गुजरात के धंधुका में युवक की हत्या के केस में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी युवक फेसबुक पर लिखी एक पोस्ट से आहत हो गया था, जिसके बाद उसने युवक की हत्या कर दी। रिपोर्ट के अनुसार किशन बोलिया को बाइक सवार ने 25 जनवरी को गोली मार दी थी। युवक ने 6 जनवरी को फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी थी। जिसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इसकी पुलिस से शिकायत की थी और कहा था कि इस पोस्ट से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं।

एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि मौलवी कमरगनी उस्मानी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है, इस मामले में वह दूसरे मौलवी हैं जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले मोहम्मद अयूब जवारवाला को एटीएस ने गिरफ्तार किया था। मौलवी को शुक्रवार को एटीएस ने अहमदाबाद से गिरफ्तार किया था। एटीएस के एसपी इम्तियाद शेख ने बताया कि शब्बीर चोपड़ा ने किशन बोलिया को गोली मारी थी। शब्बीर सोशल मीडिया के जरिए उस्मानी के संपर्क में था। आरोपी मौलवी सोशल मीडिया पर एक पेज चलात था और युवाओंको उन लोगों के खिलाफ भड़काता था जो मोहम्मद साहब का अपमान करते थे।
एटीएस ने इस मामले में शब्बीर चोपड़ा, इम्तियाद पठान को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। इन्हीं दोनों ने हत्या के लिए हथियार का इंतजाम किया था और हत्या को अंजाम दिया था। उस्मानी ने ही शब्बीर को कहा था कि वह जवारवाला के साथ संपर्क में रहे और बोलिया के खिलाफ कार्रवाई करे। दोनों ही मौलवी एक दूसरे के संपर्क में थे। इस पूरे मामले की जांच एटीएस कर रहे हैं और शनिवार को ही एटीएस ने इसकी जांच शुरू की है।












Click it and Unblock the Notifications