गुजरात: झोपड़ी में मां-बाप के पास सो रही 3 साल की मासूम को उठा ले गया 35 वर्षीय दुष्कर्मी

अमरेली। गुजरात में अमरेली के सावरकुंडला में शर्मनाक वारदात हुई। यहां एक 35 साल के शख्स ने 3 वर्ष की मासूम बच्ची से दरिंदगी की। वह बच्ची अपने मां-बाप के साथ सो रही थी। वहीं से शख्स ने उसे चुपके से उठाया। उसके बाद कार में ज्यादती करता रहा। फिर उसे बस अड्डे पर फेंककर फरार हो गया। बच्ची रातभर वहां पर दर्द से अकेली तड़पती रही।

संवाददाता ने बताया कि, घटना के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। उसके बाद कुछ ही घंटों में आरोपी को दबोच लिया गया। पुलिस ने बताया कि, नावली नदी के ग्राउंड में स्थित एक झोपड़ी में बच्ची अपने माता-पिता के साथ सो रही थी। जहां रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले 35 वर्षीय राजू उर्फ कड़ी नारणभाई मांगरोलीया की गंदी नजर मासूम पर पड़ी। वह उसे कार में उठाकर जेसर रोड ले गया। दरिंदगी के बाद वह उसे जिंजुडा बस स्टैंड के पास फेंककर चला गया।

amreli: 35-years-old man abducted 3 years girl, physically harmed and flee

लॉकडाउन की वजह से वाहनों का आवागमन बंद होने के कारण वहां कोई नहीं था। इसी कारण रातभर बच्ची लहूलुहान स्थिति में वहीं रोती रही। सुबह स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी और उन्होंने एम्ब्युलेंस व पुलिस को खबर की। मासूम को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। हैवानियत की यह खबर फैलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस मामले में एसपी निर्लिप्त राय ने नाकाबंदी कर आरोपी की खोजबीन शुरू की। एलसीबी व स्थानीय पुलिस द्वारा पूछताछ करने के साथ सीसीटीवी खंगाले गए।

amreli: 35-years-old man abducted 3 years girl, physically harmed and flee

पता चला कि, बच्ची के भाई ने आरोपी को देखा था, जिसके बाद पुलिस ने कुछ ही घंटों में उस हैवान को ढूंढ निकाला। पुलिस ने उसे रौंदा। कड़ी पूछताछ में उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। फोटो में आप उस बलात्कारी को देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+