गुजरात में पंचायती चुनाव आ रहे हैं, इसलिए मुझे जेल भेजने पर तुली है भाजपा: हार्दिक पटेल

अहमदाबाद. अदालत से गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद से कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल बचते फिर रहे हैं। सिटी पुलिस कई दिनों से उनकी तलाश में जुटी है। हार्दिक कहां भूमिगत हुए, यह पता करने में पुलिस नाकाम रही। इसी बीच मंगलवार दोपहर हार्दिक पटेल ने ट्वीट करते हुए भाजपा सरकार पर तीखे वार किए। हार्दिक ने लिखा- चार साल पहले भी गुजरात पुलिस ने मुझ पर झूठा मुकदमा ठोक दिया था। लोकसभा चुनाव के वक्त मुझ पर लगे मुक़दमे की सूची मैंने अहमदाबाद पुलिस कमिशनर से माँगी तो ये मुक़दमा सूची में नहीं था। पंद्रह दिन पहले अचानक मुझे पकड़ने पुलिस मेरे घर पर आ धमकी, लेकिन तब मैं घर पर नहीं था।

 hardik-patel Tweets against bjp gujarat govt

'इसलिए मुझे जेल भेजना चाहती है भाजपा'
बकौल हार्दिक, ''भाजपा सरकार के झूठे मुकदमे से निपटने के लिए मेरी अग्रिम ज़मानत की प्रकिया हाईकोर्ट में चल रही है। मुझे लेकर कई सारे ग़ैर-ज़मानती वारंट भी निकाले गए हैं। गुजरात में पंचायती चुनाव आ रहे हैं, इसीलिए भाजपा मुझे जेल में बंद करना चाहती है। मैं भाजपा के ख़िलाफ़ जनता की लड़ाई लड़ता रहूँगा। जल्द मिलेंगे।''

 hardik-patel Tweets against bjp gujarat govt

किंजल बोली- सरकार खुद को तीस मार खां न समझे..
हार्दिक पटेल के बचाव में उनकी पत्नी किंजल पटेल सोशल मीडिया पर दुहाई दे रही हैं। किंजल ने सोमवार को अहमदाबाद में आयोजित हार्दिक के समर्थकों के चिंतन शिविर को संबोधित किया। जिसमें किंजल ने गुजरात सरकार एवं पुलिस पर बेवजह प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। किंजल ने कहा, ''हार्दिक पटेल को परेशान कर सरकार अपने आपको तीस मार खान ना समझे, वक्त हर किसी का आता है। हार्दिक की लड़ाई जनता के लिए है, हार्दिक सफल भी हुआ है। मेरा वादा है यह लड़ाई जारी रहेगी।''
इससे पहले हार्दिक ने भी अपने ट्विटर पर शनिवार को ट्वीट किया था। हार्दिक ने लिखा था, ''झुक ना पाऊँगा, भले मिट जाऊँगा। जब तक मेरी रग में लहू की धार है, तब तक तेरा बेअसर हथियार है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+