लॉकडाउन: छत पर इकट्ठे होकर खेल रहे थे जुआ, ड्रोन आया तो मच गई भगदड़, Video

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद शहर की छत पर लोग जुआ खेलते ड्रोन कैमरे में कैद हो गए। जैसे ही ड्रोन उनके निकट पहुंचा, वे सभी उठ-उठकर भागने लगे। पुलिस उनकी खोजबीन में जुट गई। इस घटना का वीडियो संवाददाता ने हमें भेजा, जिसमें आप देख सकते हैं कि, लोग लॉकडाउन को किस तरह ताक पर रखकर जुआ खेल रहे हैं। यह घटना शहर के ओढव क्षेत्र की है। वीडियो के आधार पर ही उन लोगों की तलाश की जा रही है। उनमें एक शख्स विकलांग भी था।

अहमदाबाद का वाकया

अहमदाबाद का वाकया

कुछ दिन पहले शहर के वस्त्रापुर इलाके में भी छत पर चार लोग कैरम खेल रहे थे। वे भी ड्रोन कैमरे में कैद हुए थे। उन्हें स्वागत अपार्टमेंट की छत पर कैरम खेलने के आरोप में पकड़ा गया। उनकी पहचान जयनित गोस्वामी, धैर्य शाह, कृणाल और हर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की। इससे पहले भी 11 लोगों के खिलाफ वॉलीबॉल खेलने का मामला दर्ज हुआ था।

सिपाहियों ने भी गरबे में नाचकर तोड़ा नियम

सिपाहियों ने भी गरबे में नाचकर तोड़ा नियम

इधर, शहर के बोपल पुलिस स्टेशन के ​पुलिसकर्मियों ने भी इलाके में लागू धारा-144 का उल्लंघन कर डाला। वीडियो में दिख रहा है कि, पीआई अनिलाबेन ब्रह्मभट्ट और उनके कुछ साथी गरबा डांस कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा। जिसके बाद पीआई और पीएसआई को सस्पेंड कर दिया गया। वीडियो में लाउडस्पीकर की तेज आवाज सुनाई दे रही है। करीब 15 पुलिसकर्मियों की भीड़ जमा थी।

ड्रोन से हो रही शहरभर की निगरानी

ड्रोन से हो रही शहरभर की निगरानी

ज्ञातव्य कि, कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने देशभर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू है और पुलिस द्वारा सख्ती से इसका पालन करवाया जा रहा है। हालांकि, कुछ लोग इस बात को समजने के लिए तैयार नहीं होने के कारण पुलिस द्वारा गुनाह दर्ज कर वाहनो को जब्त करने की कार्रवाई की जा चुकी है। साथ ही कुछ इलाकों में पुलिस द्वारा ड्रोन से नजर रखी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+