गुजरात: फेमस एक्टर के भाई हिमांशु रावल के जुए के अड्डे का पर्दाफाश, 20 धरे गए

अहमदाबाद। गुजरात में भाजपा के पूर्व सांसद व एक्टर परेश रावल के भाई पर जुए का अड्डा संचालित करने के आरोप हैं। यहां अहमदाबाद शहर के मथुरदास क्लब में पुलिस ने जुआ के अड्डे पर छापा मारा। जहां से 20 जुआरी गिरफ्तार किए गए। जिनमें से एक फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद परेश रावल का सगा भाई है। उसका नाम हिमांशु रावल है। वहीं, उसके साथ ही कीर्तिकुमार रावल भी पकड़ा गया, जो उनकी बुआ का बेटा है।

ahmedabad police raid on Gambling hub, 20 arrested includes actor Paresh Rawals brother

संवाददाता ने बताया कि, इन जुआरियों से पुलिस को कुल 1,94,103 नकदी मिली। पुलिस को लंबे समय से चल रहे जुआ के अड्डे के बारे में सूचना मिली थी कि, यहां मथुरादास क्लब में लोग पैसे उड़ाते हैं। जिसके बाद इस हाई-प्रोफाइल जुए के अड्डे पर छापा मारा गया। परेश रावल का नाम आते ही कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा को आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, मथुरादास क्लब में यह गैरकानूनी कृत्य लंबे समय से चल रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर वहां छापा मारा गया। जहां से 20 जुआरियों को धर लिया गया है। इन सभी का कोरोना टेस्ट करवाने के बाद इन्हें कोर्ट पहुंचाएंगे। उसके बाद रिमाण्ड पर लिए जाएंगे। आरोपियों की पूछताछ में और भी कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+