Instagram पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए युवती ने अपनाया ये तरीका, अब पहुंच गई जेल

अहमदाबाद। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में लोग क्या-क्या नहीं करते। कभी तो फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में लोग जेल भी पहुंच जाते है। ताजा मामला गुजरात के अहमदाबाद के बापुनगर का है। यहां इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में एक युवती ने फेक फोटो व वीडियो पोस्ट किए। इसके लिए युवती ने फेक आईडी भी बनाई थी। बता दें कि पुलिस के पास इस बात की शिकायत पहुंचने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

युवती ने बनाई थी फेक आईडी

युवती ने बनाई थी फेक आईडी

जानकारी के मुताबिक, मामला अहमदाबाद के बापुनगर पुलिस थाने का है। यहां एक युवती ने साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि फेक अकाउंट से कोई उसकी तस्वीरों को अलग-अलग सोशल साइट्स से पोस्ट कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने अनजान शख्स के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच करने पर खुलासा हुआ कि यह फेक आईडी किसी युवक द्वारा नहीं बल्कि युवती द्वारा बनाया गया था।

ज्यादा सुंदर नहीं हूं इसलिए नहीं बढ़ते फॉलोअर्स

ज्यादा सुंदर नहीं हूं इसलिए नहीं बढ़ते फॉलोअर्स

आरोपी युवती सरसपुर इलाके की रहने वाली थी जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया बाद में उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर बहुत ही एक्टिव है। लेकिन वह ज्यादा सुंदर नहीं है। इसलिए उसके फॉलोअर्स नहीं बढ़ते थे। वह इस वजह से परेशान थी। उसने एक दिन इंस्टाग्राम पर एक युवती का फोटो देखा उसने उस युवती का फोटो अपने इंस्टाग्राम साइट पर पोस्ट किया। जिसके बाद से उसके लाइक और फॉलोअर्स बढऩे लगे। इससे उसे बहुत खुशी मिली। जिसके बाद से वह इन्स्टाग्राम पर उस युवती के फोटो व वीडियो पोस्ट करने लगी।

क्या कहा पुलिस ने

क्या कहा पुलिस ने

बापुनगर पुलिस थाने के पीआई एस.डी कालात ने बताया कि सोशल मीडिया पर फेक आइडी बनाकर लोगों को बदनाम करने के मामले बहुत सामने आते है। लेकिन यह अपने तरह का एक अलग मामला है। गिरफ्तार युवती केवल अपना फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए युवती की फोटो का इस्तमाल किया। युवती की मंशा किसी भी तरह से युवती को बदनाम करने की नहीं थी। फिलहाल उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरु की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+