गुजरात में बड़ा हादसा, बावला-बगोदरा हाइवे पर ट्रक से टकराया टेंपो, 10 की मौत

गुजरात में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जहां बावला-बगोदरा हाइवे पर एक छोटा टेंपो ट्रक से टकरा गया। इस घटना में अभी तक 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनको अस्पताल पहुंचा गया।

जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं का एक ग्रुप टेंपो में सवार होकर चोटिला माता के दर्शन करने गया था। वहां से जब वो लौट रहे थे, तो टेंपो की टक्कर ट्रक से हो गई। जिससें 10 लोगों की जान गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया।

Gujarat accident

अहमदाबाद ग्रामीण के एसपी ने भी मृतकों के आंकड़े की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कुल 10 लोगों की जान गई। जिसमें पांच महिलाएं, तीन बच्चे और दो पुरुष शामिल हैं। हादसा इतना जबरदस्त था कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल हाइवे से मलबा हटाकर यातायात को सुचारू कर दिया गया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही।

कुल 13 लोग थे सवार
चश्मदीदों के मुताबिक टेंपो पर कुल 13 लोग सवार थे, जिसमें 3 तो आगे बैठे थे, जबकि 10 को पीछे बैठाया गया था। सभी सुरेंद्र नगर जिले में स्थित चोटिला धाम के दर्शन करने गए थे। जब वो लौट रहे थे, तो हाइवे पर खड़े एक ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। टेंपो की रफ्तार ज्यादा थी, ऐसे में उसके अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

घटना के बाद वहां पर चीख-पुकार मच गई। जिस पर स्थानीय लोग मदद को दौड़े। साथ ही पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कई तुरंत लोगों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक कई लोगों की मौत हो चुकी थी।

ट्रक का टायर था पंचर
पुलिस के मुताबिक प्रांरभिक जांच में पता चला कि ट्रक का टायर पंचर हो गया था। ऐसे में ड्राइवर ने उसे हाइवे पर ही खड़ा कर दिया। पीछे से तेज टेंपो आ रही थी, लेकिन ड्राइवर समझ नहीं पाया, ऐसे में उसकी टक्कर हो गई। फिलहाल उनकी ओर से मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+