शॉपिंग मॉल में जॉब करती युवती की हुई एक युवक से दोस्ती तो कर ली लवमैरिज, बच्चा होने के बाद छोड़ गया
अहमदाबाद। यहां एक युवती ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उसने बताया कि, पति ने मुझे 7 माह के बच्चे समेत अकेला छोड़ दिया है। उसने मेरी सैलरी व 6 लाख रुपयों से ज्यादा रकम भी ऐंठ ली है। घर पर मेरा पूजा-पाठ करना उसे रास नहीं आता था, क्योंकि वह दूसरे मजहब का है। वो मुझे धर्म परिवर्तन के लिए दवाब बना रहा था। जबकि, हमने लवमैरिज की थी। फिर भी छोड़ दिया। अब मुझे न्याय चाहिए।'
संवाददाता के अनुसार, उक्त युवती ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर उस युवक से ब्याह किया था। उस युवक की पहचान मोईनुद्दीन कुरैशी के तौर पर हुई है। युवती के आरोप हैं कि, कुरैशी ने मीठी-मीठी बातें करके प्रेम जाल में फंसाया। पहली बार दोनों की मुलाकात एक शॉपिंग मॉल में हुई थी। वहीं से दोस्ती और फिर प्यार हुआ। दोनों ने आपस में शादी का फैसला कर लिया, लेकिन परिवार राजी नहीं हुआ।

वर्ष 2017 में दोनों ने कोर्ट में लव मैरिज कर ली। कोर्ट मैरिज के दौरान दोनों ने एफिडेविट में लिखा था कि दोनों अपने-अपने मजहब को फॉलो करेंगे और यह सहमति बनी रहेगी। किसी को भी इसमें कोई एतराज नहीं होगा। युवती मॉल में अच्छी-खासी जॉब करती थी। उसके पास कई बैंकों के क्रेडिट कार्ड थे। वहीं, कुरैशी हैंडसम युवक था। शादी के बाद दोनों खुश थे।
युवती का कहना है कि, ''पति मेरे ही पैसे खर्च करता था। कुछ समय बाद ही उसने तरह-तरह से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वो अक्सर नए-नए मोबाइल खरीदता था और बहुत घूमता-फिरता था। एक खाते से उसी ने 6.50 लाख खुद पर खर्च कर दिए। युवती के मुताबिक, पति मोइनुद्दीन की नजर मेरी सैलरी पर ही रहती थी। यह बात वह बाद में समझने लगी। शादी के करीब डेढ़ साल बाद तो वह मुझे पूजा-पाठ से भी मना करने लगा।''
''वह कहता था मेरे घर पर यह सब नहीं चलेगा। पूजा-पाठ करना है तो अपने बाप के घर चली जाओ। और, जो बच्चा हुआ है, उसे इस्लाम के तहत तालीम दी जाएगी। बच्चे का नाम मुस्लिम रखने के लिए भी उसने कई बार झगड़ा किया था। जब कोरोना फैला तो लॉकडाउन के दौरान मेरी नौकरी चली गई। जबकि, पति कुरैशी पहले से ही कोई काम-धंधा नहीं कर रहा था। जो भी पैसा मेरे अकाउंट्स में था, वो सब खर्च कर डाला।
मैंने कुछ काम-धंधे के लिए कहा तो कहने लगा कि तुम अपने पिता के घर पर चली जाओ, अभी मेरे पास पैसा नहीं है। और वह मुझे मेरे पिता के घर छोड़कर चला गया। उसके बाद दोबारा कभी लेने नहीं आया। पहले शादी की, फिर बच्चा होने के बाद उसने मुझे छोड़ दिया।''












Click it and Unblock the Notifications