गुजरात में AAP से डर गई है बीजेपी, क्‍या अब अमितशाह को CM चेहरा बनाएगी: केजरीवाल

सूरत। गुजरात के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी का हौसला बुलंद है। यहां केजरीवाल के ताबड़तोड़ दौरों के चलते उनकी पार्टी के कार्यकताओं में उत्‍साह भर गया है। केजरीवाल खुद इस बात को कह रहे हैं कि, अब गुजरात में भी आम आदमी पार्टी तेजी से बढ़ रही है। जिससे सत्‍तारूढ़ भाजपा डरने लगी है। केजरीवाल ने कहा, ''गुजरात में आप की एंट्री से भाजपा बुरी तरह बौखला गई है। कहीं ऐसा तो नहीं कि अब चुनाव में भाजपा अमित शाह जी को CM चेहरा घोषित करने वाली हो? क्‍या भूपेन्द्र पटेल का काम रास नहीं आ रहा, उनसे क्या भाजपा भी नाराज़ है?''

Recommended Video

    Gujarat Election 2022: Amit Shah होंगे CM कैंडिडेट ? Arvind Kejriwal बोले.. |वनइंडिया हिंदी*Politics

    "क्या गुजरात चुनाव में BJP अमित शाह को CM चेहरा बनाएगी"

    केजरीवाल के बाद दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसौदिया ने भी भाजपा को लेकर तीखी टिप्‍पणी की। मनीष सिसौदिया ने ट्विटर पर भाजपा प्रवक्‍ता संबित पात्‍रा को निशाने पर लेते हुए कहा, ''संबित जी, गुजरात संभालो। कहीं दिल्ली के चक्कर में गुजरात हाथ से ना निकल जाए।'

    'बिजली की योजना बहुत पसंद आई'

    'बिजली की योजना बहुत पसंद आई'

    इसी तरह आम आदमी पार्टी के गुजराती नेता भी मौजूदा सरकार पर लगातार सवाल उठा रहे हैं और कह रहे हैं कि जनता भाजपा को महंगाई की वजह से सबक सिखाएगी। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल में यह भी कहा था कि, गुजरातियों को आप की मुफ्त बिजली-पानी की योजना बहुत पसंद आई और वे चाहते हैं कि आप की सरकार आने पर ये योजना यहां भी लागू हो।

    एक के बाद एक दौरा कर रहे केजरीवाल

    एक के बाद एक दौरा कर रहे केजरीवाल

    गुजरात के चुनाव में आप का व्‍यापक प्रदर्शन दिखाने के लिए अरविंद केजरीवाल यहां एक के बाद एक दौरा कर रहे हैं। अब वह कल यानी कि 6 अगस्‍त को फिर गुजरात आएंगे। यहां वह टाउनहाल में जामनगर के व्यापारियों को संबोधित करेंगे। उसके अगले दिन 7 अगस्‍त को केजरीवाल छोटा-उदयपुर में जनसभा संबोधित करेंगे। बीते एक महीने में केजरीवाल अपने दौरों में गुजरातियों के समक्ष कई चुनावी घोषणाएं कर चुके हैं। पिछले दिनों वह राजकोट का दौरा किए थे। उसके कुछ दिन बाद वह पोरबंदर पहुंचे। जहां केजरीवाल ने कहा कि, इस वक्त गुजरात के लोगों के सामने दो विकल्प हैं। अगर वे उनको (भाजपा को) वोट देंगे तो जहरीली शराब मिलेगी और यदि हमको दिया तो रोजगार मिलेगा।

    लोगों से पूछा- दोनों में से कौन सा मॉडल चाहिए

    लोगों से पूछा- दोनों में से कौन सा मॉडल चाहिए

    गुजरात में अपने दौरे के दौरान केजरीवाल ने कई तबकों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। केजरीवाल ने कहा कि, मैं लोगों के बीच जा रहा हूं..उन्‍हें हमारी दिल्‍ली सरकार का काम पसंद आया है, जैसे हमने पंजाब में बिजली फ्री की, गुजरात के लोग चाहते हैं कि यहां भी ऐसा हो। केजरीवाल ने एक ट्वीट में लिखा, ''यहां की जनता को चुनना है कि उनको दोनों में से कौन-सा मॉडल चाहिए। बिजली, स्कूल, नौकरी अब मुद्दे होंगे। राज्य में खुलेआम नकली शराब बिक रही है...लोगों की जानें जा रही हैं, अब उन्‍हें समझना चाहिए कौन-सी सरकार उनकी हितैषी होगी।

    इसी साल दिसंबर 2022 में चुनाव

    इसी साल दिसंबर 2022 में चुनाव

    गुजरात में दिसंबर 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर केजरीवाल गुजरात का लगातार दौरा कर रहे हैं। राज्य में पार्टी को मजबूत करने और बीजेपी को टक्कर देने के लिए अरविंद केजरीवाल एक्शन मोड में हैं। जहां वह पंजाब में AAP की सरकार बनने के बाद नई योजनाओं को धरातल पर लाने के दावे कर रहे हैं, वहीं अपने दिल्ली मॉडल के बारे में भी लोगों को बता रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+