Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आंगन में सो रही 70 साल की वृद्धा को खींचकर जंगल में ले गया तेंदुआ, परिजनों ने मुश्किल से ढूंढा

वडोदरा। गुजरात में तेंदुए लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं। खासकर वडोदरा जिले की जेतपुर तहसील में नरभक्षी तेंदुए का ज्यादा खौफ है। हाल में एक बच्चे की जान लेने के बाद अब तेंदुए ने 70 साल की वृद्धा को मार खाया है।

संवाददाता के अनुसार, घटना घुंटणवड गांव की है, जहां गुरुवार की रात 70 वर्षीय बुधलीबेन अपने आंगन में सो रही थी। उसी दौरान तेंदुए ने उन पर हमला बोल दिया। तेंदुआ बुधलीबेन को अपने मुंह से खींचकर आधा किमी दूर जंगल में ले गया। न तो परिजन उसकी चीखें सुन सके और न ही उन्हें पता चल पाया कि, वृद्धा को कोई उठा ले गया है।

a Leopard Took away An Old Woman into Forest, when shes Sleeping In The Courtyard

सुबह होने पर जब बुधलीबेन घर पर नहीं मिलीं तो परिजनों को चिंता हुई। आस-पड़ोस के लोग भी उन्हें खोजने लगे। परिवार द्वारा बुधलीबेन की तलाश करने पर उनका क्षत-विक्षत शव मिला। उसके बाद भीड़ उनके घर पर जुटने लगी। कुछ लोगों ने घर के बाहर ही तेंदुए के पैरों के निशान पहचाने। जिसके बाद वन-विभाग को सूचना दे दी गई।

a Leopard Took away An Old Woman into Forest, when shes Sleeping In The Courtyard

वन-विभाग ने तेंदुए की पहचान की। एक अधिकारी ने कहा कि, तेंदुआ ही बुधलीबेन को घर से घसीटकर आधा किमी दूर जंगल में ले गया था उसके बाद उन्हें कुतर दिया। इसलिए लाश क्षत-विक्षत अवस्था ​में मिली। यहां तेंदुए द्वारा एक महीने में ही तीन बच्चों के शिकार की घटना से दहशत का माहौल है। इससे पहले तेंदए ने 26 जुलाई को 11 साल के बच्चे को निशाना बनाया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+