तुर्की में कहर के बाद अब गुजरात में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके

गुजरात में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

Earthquake

हाल ही में तुर्की में भयानक भूकंप आया था, जिसमें 24 हजार से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई। ये घटना अभी लोग भूले भी नहीं थे कि शनिवार को गुजरात में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि इसकी तीव्रता ज्यादा नहीं थी, ऐसे में किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। झटके लगने के बाद काफी देर तक लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा।

इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआर) के मुताबिक शनिवार को गुजरात के सूरत जिले और उसके आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 3.8 थी। इस भूकंप का केंद्र सूरत के पश्चिम दक्षिण पश्चिम (डब्ल्यूएसडब्ल्यू) से लगभग 27 किलोमीटर की दूरी पर था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ। हाल ही में तुर्की में बड़ी घटना घटी थी, ऐसे में कुछ देर तक लोग डरे थे, लेकिन बाद में सभी शांत हो गए।

कई बार राज्य में आया बड़ा भूकंप
गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (GSDMA) के मुताबिक राज्य में भूकंप का एक उच्च जोखिम है। 1819, 1845, 1847, 1848, 1864, 1903, 1938, 1956 और 2001 में बड़ी घटनाएं देखी गईं। 2001 को गुजरात के कच्छ में आया भूकंप इतना ज्यादा खतरनाक था कि उसमें 13,800 से ज्यादा लोग मारे गए, जबकि 1.67 लाख लोग घायल हुए थे।

भूकंप आने पर ना करें ये गलती
- किसी भी इमारत के नीचे ना खड़े हों।
- पेड़ या किसी निर्माणधीन बिल्डिंग के पास ना जाएं।
- बिल्डिंग से निकलने के लिए लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
- अगर बाइक से जा रहे हों, तो उसे तुरंत रोककर सुरक्षित जगह पर खड़े हो जाएं।

तुर्की में सड़ने लगे शव
आपको बता दें कि तुर्की और सीरिया में सोमवार सुबह भूकंप आया था। जिसके बाद से शवों को मलबे से निकालने का सिलसिला जारी है। शनिवार सुबह तक मृतकों का आंकड़ा 24 हजार के पार पहुंच गया था। वहीं इतना ज्यादा वक्त बीत जाने की वजह से अब मलबे में दबे शव सड़ना शुरू हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+