'प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव बनाने के लिए मैंने चार साल पहले खून से लिखा था खत'
Gorakhpur News, गोरखपुर। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्साहित दिखाई पड़ रहे है। वहीं, गोरखपुर के कांग्रेसी नेता अनवर हुसैन ने पिछले 2015 में खून से खत लिख कर राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव बनाने की मांग सोनिया गांधी से की थी। लेकिन ये सपना अब जाकर सच हुआ है, जिसके बाद इन कांग्रेसियों में खुशी कि लहर दौड़ गई।

खून से लिखा था खत
5 अप्रैल 2015 को कांग्रेसी नेता अनवर हुसैन ने प्रियंका गांधी को सक्रिय रूप से राजनीति में लाने के लिए खून से खत लिखा था। साथ ही अनवर इसके लिए एक मुहीम भी चला रहे थे। प्रियंका गांधी को यूपी की कमान मिलते ही गोरखपुर के अनवर हुसैन और उनके समर्थको में ख़ुशी का ठिकाना न रहा, और बारिश में ही ढोल नगाड़ों के बीच इस ख़ुशी का इजहार किया।

कांग्रेस के दिन वापस लौटकर आएंगे
अनवर की मानें तो पार्टी के इस निर्णय से कांग्रेस के पुराने दिन वापस लौट कर आएंगे। प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से कांग्रेसियों को दुगुनी उर्जा मिलेगी। कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में तीन राज्य में चुनाव जीतने के बाद अब लोकसभा चुनाव में भारी सफलता मिलेगी।

प्रियंका के राजनीति में देर आने का कारण बताया
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को ओडिशा में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी से प्रियंका के राजनीति में देरी से आने पर सवाल पूछा गया तो राहुल गांधी ने बताया कि, प्रियंका को मेरे विचार बहुत मिलते हैं। उनके राजनीति में आने का विचार कुछ सालों पहले ही हुआ। वह अभी तक अपने बच्चों के पालने में व्यस्त थी। उन्हें अब पार्टी ने यूपी की जिम्मेदारी दी है। हालांकि वह ओडिशा में प्रचार करने आएँगी।












Click it and Unblock the Notifications