गोरखपुर: टीन के बॉक्स में बंद पड़ा मिला महिला का शव, मचा हड़कंप
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ हो रहे अपराध ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। हाथरस में 19 साल की दलित युवती से गैंगरेप के बाद हत्या, बलरामपुर में हैवानियत के बाद सीएम सिटी गोरखपुर से बड़ी खबर सामने आई है। झाड़ियों में एक टीन के बॉक्स में बंद महिला का शव बरामद हुआ है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस कहना है कि फेंके जाने के आधे से एक घंटे पहले ही उसकी हत्या की गई है। कुछ लोगों ने कहा कि सुबह चार से पांच बजे के बीच एक टेंपो बंधे पर देखा गया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि टेंपो से आने वाले लाश फेंक गए हैं।
Recommended Video

हत्या कर शव लगाया गया ठिकाने
मामला पीपीगंज थाना क्षेत्र का है। घोलहवा के पास टहलने गए लोगों ने देखा कि बंधे के किनारे एक बॉक्स पड़ा हुआ है, बॉक्स में महिला की लाश देखकर लोगों ने शोर मचाया। आसपास के गांवों के लोग पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पहुंची। फिर अधिकारी भी मौके पर पहुच गए। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के कुछ देर बाद ही लाश को ठिकाने लगाया गया है।
गला दबाकर हत्या का आशंका
छानबीन में पुलिस ने अनुमान लगाया कि गला दबाकर हत्या की गई है। महिला के कुछ कपड़े, गहने और दवाइयां भी एक झोले में मिला है। पुलिस कहना है कि फेंके जाने के आधे से एक घंटे पहले ही उसकी हत्या की गई है। कुछ लोगों ने कहा कि सुबह चार से पांच बजे के बीच एक टेंपो बंधे पर देखा गया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि टेंपो से आने वाले लाश फेंक गए हैं। बहरहाल, मुख्यमंत्री के गृह जनपद में मिले बक्से में लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी है, क्योंकि अभी हाथरस का मामला उत्तर प्रदेश सरकार के लिए नासूर बना था कि तब तक मुख्यमंत्री के गृह जनपद में बक्से में महिला की लाश ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
-
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
यूपी की खबरें: बारिश में फसल बर्बाद का मिलेगा मुआवजा, वर्कर्स की बढ़ेगी सैलरी, योगी सरकार के बड़े फैसले -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications