Gorakhpur News: दस लाख रुपए व बच्ची को लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी

गोरखपुर के झंगहा की रहने वाली एक युवती अपनी छह साल की बच्ची व नगद रुपए लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गयी। पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।

Gorakhpur News: गोरखपुर के झंगहा थानाक्षेत्र के रहने वाले युवक ने अपनी पत्नी पर बच्ची व दस लाख रुपये लेकर प्रेमी के साथ फरार होने की शिकायत दर्ज कराई है। पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है।

premika

जानकारी के मुताबिक,पति अपने पत्नी के साथ मुंबई रहकर काम करता था। इसी बीच यहीं रहने वाले रिहान खान से महिला के प्रेम संबंध हो गए। वह मुबंई से पत्नी के साथ गांव आ गया। इसी बीच उसकी पत्नी 22 नवंबर को अपने घर से 6 साल की लड़की व दस लाख रुपए लेकर घर से फरार हो गयी।

धर्म परिवर्तन करा सकता है रिहान
पति ने बताया कि रिहान की नियत ठीक नहीं है। वह पत्नी को अपने झांसे में लेकर उसका धर्म परिवर्तन करा सकता है। इसके साथ ही वह बच्ची के साथ भी गलत कर सकता है। कई दिनों से वह मेरे परिवार के पीछे पड़ा हुआ था। आज उसने मेरा पूरा परिवार बर्बाद कर दिया। उसने पुलिस व प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई थी।

झंगहा थानाध्यक्ष गौरव कन्नौजिया ने कहा कि पति की तहरीर पर आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले की छानबीन कर सही तथ्य का पता लगाया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+