Gorakhpur: दो मार्च को ग्राम प्रधान के रिक्त पदों पर होगा मतदान
गोरखपुर में प्रधान पद व ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए दो मार्च को मतदान होगा।

Gorakhpur News: गोरखपुर में ग्राम प्रधान व सदस्यों के रिक्त पदों के लिए मतदान दो मार्च को होगा। इसके लिए प्रशासन पूरी तरह अपनी तैयारियों में लगा है। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। बुधवार को नाम वापसी वाले लोग अपना नाम वापस ले सकेंगे। चार मार्च को मतगणना होगी।
गोरखपुर में प्रधान पद के पांच व सदस्य पद के 74 पदों पर चुनाव होना है। इसमें कौड़ीराम का सलारपुर ग्राम, खजनी का टिकरिया नाथ सिंह,गोला का छितौना बुजुर्ग गांव, पिपराइच का जगदीशपुर व बसंतपुर शामिल हैं। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के उरुवा ब्लाक में चार, कैंपियरगंज में तीन, कौड़ीराम में एक, खजनी में चार, खोराबार में एक, गोला में एक, जंगल कौड़िया में तीन, पाली में एक, पिपराइच में पांच, पिपरौली में दो, ब्रह्मपुर में 18, बेलघाट में तीन, बांसगांव ब्लाक में 11, भटहट में दो, भरोहिया में एक, सरदारनगर में चार, सहजनवा ब्लाक में नौ पदो पर चुनाव होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया कि प्रधान व सदस्य पद के रिक्त पदों के लिए दो मार्च को मतदान होंगे। 4 मार्च को मतगणना की जाएगी। सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सके लिए पुलिस व प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications