Indo Nepal News: भारत-नेपाल सीमा के संवेदनशील गांवों की ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी
Gorakhpur News: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर द्वारा भारतीय सीमा पार करने के बाद से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गयी हैं। भारत नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सीमा के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले संवेदनशील गांवों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी।इसके साथ ही पुलिस स्थानीय समितियों के साथ मिलकर गांव में चौपाल लगाएगी।
एडीजी अखिल कुमार ने निर्देश जारी कर ऑपरेशन कवच के तहत पुलिस को नई जिम्मेदारी दी है। इसके मुताबिक, भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गयी है। सीमा से सटे गांवों की अब ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। गांवों में पुलिस को स्थानीय समितियों के साथ गांव में जाकर चौपाल लगाना होगा। वहां पैदल गश्त कर सुरक्षा जांचनी होगी। साथ ही हर सप्ताह एडिशनल एसपी व सीओ रैंक के अफसरों को भी गांव में जाना और की गई कार्रवाई की समीक्षा कर रिपोर्ट भेजनी होगी। इसके लिए एक रोस्टर भी तैयार कर भेजा है, जिसमें एक-एक बिंदु की रिपोर्ट तैयार करनी है।

Gorakhpur: अनियंत्रित डंपर ने कावंड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को मारी टक्कर, एक की मौत
सभी सीओ को रोस्टर के अनुसार टीम के साथ निगरानी में जाना होगा। सभी थाना प्रभारी को गांव में टीम के साथ जाना होगा। वहां समस्या जानकर उसका समाधान कर लोगों से जुड़ाव करना होगा।
संबंधित गांवों में पैदल गश्त करना होगा, चौपाल लगाना होगा, इसकी जिम्मेदारी थाना प्रभारी की होगी।
हल्का प्रभारी, बीट प्रभारी को रोजाना ही गश्त के दौरान बार्डर के गांवों में जाना होगा।अधिसूचना इकाई का एक कर्मी रोजाना ह्यूमन ट्रैफिंकिंग प्रभारी के साथ जाएगा। टीम प्रभारी को अपने साथ लाउ हेलर, टार्च, रेनकोट आदि रखना होगा।ड्रोन से निगरानी करनी होगी, सभी गांव के एरिया का सर्वे होगा।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications