Indian Railway: बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस का बलिया तक हुआ मार्ग विस्तार, देखें पूरी अपडेट

Indian Railway News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 12581 12582 बनारस-नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार 30 जनवरी, 2024 से बलिया तक सप्ताह में दो दिन किया जायेगा। विस्तारित मार्ग पर गाड़ियों का ठहराव एवं समय निम्नवत रहेगा ।

फलस्वरूप 12581 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस 30 जनवरी,2024 से सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं बुधवार को विस्तारित मार्ग बलिया से 19.30 बजे प्रस्थान कर गाजीपुर सिटी से 20.33 बजे, औड़िहार से 21.17 बजे, वाराणसी से 22.30 बजे, बनारस से 23.10 बजे छूटकर पूर्ववत समय पर निर्धारित ठहराव वाले स्टेशनों पर रूकते हुये नई दिल्ली 09.45 बजे पहुंचेगी ।

train

वापसी यात्रा में 12582 नई दिल्ली-बलिया एक्सप्रेस 30 जनवरी, 2024 से सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं सोमवार को नई दिल्ली से 22.50 बजे प्रस्थान कर पूर्ववत ठहराव वाले स्टेशनों पर रूकते हुये बनारस से 10.30 बजे, वाराणसी से 10.45 बजे, औड़िहार से 11.27 बजे, गाजीपुर सिटी से 12.15 बजे छूटकर बलिया 13.35 बजे पहुंचेगी। 01 जून,2024 से बलिया-नई दिल्ली एक्सप्रेस का नम्बर 22581/22582 होगा ।

दरभंगा से 29 जनवरी,2024 को चलने वाली 09466 दरभंगा-अहमदाबाद विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग छपरा-बलिया-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी।
पुनर्निधारण-
- गोरखपुर से 27 जनवरी,2024 को चलने वाली 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस गोरखपुर से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+