हैदराबाद से पैदल आ रहे मजदूरों की ट्रक पलटने से हो गई मौत, सीएम योगी ने किया दो-दो लाख के मुआवजे का ऐलान

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के कसरवल इलाके में सोमवार सुबह बालू लदा ट्रक अचानक पलट गया। इसमें दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्‍य घायल हो गए। ये सभी मजदूर लॉकडाउन में हैदराबाद से महराजगंज पैदल ही आ रहे थे। कानपुर से इस ट्रक में सवार हो गए थे। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दुर्घटना पर दु:ख जताते हुए मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए आर्थिक सहायता का एलान किया है।

uttar pradesh gorakhpur two labour died in road accident

उन्‍होंने मजदूरों के शोक संतप्‍त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्‍यक्‍त करते हुए घायलों के समुचित इलाज का निर्देश भी दिया है। दुर्घटना के बाद जुटे आसपास के ग्रामीणों ने घायल मजदूरों को किसी तरह अस्‍पताल पहुंचवाया। सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र सहजनवां के डॉक्‍टरों ने हालत गम्‍भीर होने के चलते घायल मजदूरों को जिला अस्‍पताल रेफर कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक यह ट्रक हमीरपुर से मोरंग बालू लादकर गोरखपुर की तरफ जा रहा था।

कानपुर में इस ट्रक पर हैदराबाद से महराजगंज जा रहे कुछ मजदूर सवार हो गए। सोमवार सुबह ट्रक सहजनवां क्षेत्र के कसरवल के पास पहुंचा ही था कि अचानक बेकाबू होकर पलट गया। इसके नीचे दबकर महराजगंज के रहने वाले मजदूर परशुराम गौड़ और राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजेश, संजय, भोला साहनी, रमेश, धीरज भारती, विद्यासागर और मुन्ना साहनी गम्‍भीर रूप से घायल हो गए।

ट्रक पलटने की आवाज और मजदूरों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस और गांववालों ने मिलकर घायलों को सीएचसी सहजनवां पहुंचाया जहां से डॉक्‍टरों ने उन्‍हें जिला अस्‍पताल रेफर कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+