गोरखपुरः लॉकडाउन पर भारी पड़ी शादी की सालगिरह की पार्टी, देखें VIRAL VIDEO

गोरखपुर। एक तरफ जहां सरकारें लोगों की सेहत को लेकर चिंतित हैं और कोरोना जैसी गंभीर महामारी से बचाने के लिए लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ा दी लेकिन कुछ लोग सरकार की बातों को धत्ता बताते हुए पार्टी करने में लगे हुए हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का है, जहां लॉकडाउन के वाजबद बर्थ-डे पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का मजाक बनाकर शहर के कुछ रईस दावत उड़ाने में मगन हो गए। उनके इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो हड़कंप मच गया।

50 से 60 लोगों को किया गया था आमंत्रित

50 से 60 लोगों को किया गया था आमंत्रित

सोशल मीडिया पर वीडियो और मैसेज वायरल हुआ कि शहर के बड़े मैदा करोबारी ने लॉकडाउन का मजाक उड़ाते हुए बुधवार की शाम रेजीडेंसी के नीचे पार्किंग और गेट के बीच के एरिया में भव्‍य पार्टी का आयोजन किया। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उसे वायरल वीडियो और मैसेज पूरी तरह सच मिला। लेकिन, दरअसल व्‍यापारी बेटे की बर्थ-डे की पार्टी नहीं, बल्कि शादी की सालगिरह की पार्टी मना रहे थे। इस पार्टी में 50 से 60 लोगों को बुलाया गया था।

वीडियो सोशल मीडिया पर हो गया वायरल

वीडियो सोशल मीडिया पर हो गया वायरल

सोशल मीडिया पर व्‍यापारी की केक काटते हुए फोटो और अपार्टमेंट के वाट्सएप ग्रुप पर भेजा गया बधाई का मैसेज भी वायरल हो गया। गोरखपुर के कैण्‍ट इलाके के बेतियाहाता मोहल्ले के सर्राफ अपार्टमेंट में 15 अप्रैल की शाम एक बड़े मैदा कारोबारी अरुण अग्रवाल ने शादी की सालगिरह के मौके पर पार्टी का आयोजन किया था। अपार्टमेंट के नीचे लिविंग एरिया में चल रही पार्टी का वीडियो किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस पहुंची तो सभी छुप गए

पुलिस पहुंची तो सभी छुप गए

अचानक वीडियो जारी होने से हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अफसर और पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए। मजिस्ट्रेट की टीम ने जब छापेमारी की तो पता लगा कि सचमुच पार्टी चल रही थी। कई दिनों के बाद दावत का लुफ्त उठाने के लिए लोग इकट्ठा हुए थे। खाना खाने के दौरान किसी ने भी इस बात का ध्यान नहीं रखा कि इस सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना जरूरी है। पुलिस पहुंची तो रेजीडेंसी में ब्लैक आउट हो गया। सब अपने घरों की बत्तियां बुझा कर छुप गए।

वायरल वीडियो निकला सच

वायरल वीडियो निकला सच

कैण्‍ट गोरखपुर के सीओ सुमित कुमार शुक्‍ला ने कहा कि इस मामले में मजिस्ट्रेट की तहरीर पर कैंट थाना में बर्थडे पार्टी के आयोजक अरुण अग्रवाल के खिलाफ लॉक डाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया। सीओ कैण्‍ट सुमित कुमार शुक्‍ला ने बताया कि व्‍यापारी द्वारा मैरेज एनवर्सरी की पार्टी का आयोजन किया गया था। पुलिस मौके पर पहुंची, तो ये वायरल वीडियो सच निकला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+