Gorakhpur Basti Weather Update: कुछ ऐसा रहेगा सीएम सिटी गोरखपुर में मौसम का मिजाज, इस वजह से बढ़ेगी ठंड
Gorakhpur Basti Weather Update: उत्तर प्रदेश में सर्द हवाएं तेजी से चल रही हैं। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। इन सर्द हवाओं से आगामी दिनों ठंड बढ़ने के आसार है। आईएमडी के मुताबिक आइए एक नजर डालते हैं सीएम सिटी गोरखपुर व बस्ती जिले सहित कुछ अन्य जिलों के मौसम पर-
गोरखपुर
आईएमडी के मुताबिक,सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस था। जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9 व अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। दिन में आकाश साफ रहा। वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान 9 व अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। सुबह के समय हल्का कोहरा रहने की संभावना हैं वहीं दिन में मौसम साफ रहेगा।
बस्ती
बस्ती में मंगलार का न्यूनतम व अधिकतम तापमान 10.0 व 23.5 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। आज दिन में बादल छाये रहे। इसी बीच धूप ने लोगों को राहत दी। बुधवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान 9.4 व 22.6 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। दिन में आकाश में बादल छाए रहेंगे।

देवरिया
मंगलवार को देवरिया में आकाश में बादल छाए रहे। खुलकर धूप नहीं हुई। आज का न्यूनतम व अधिकतम तापमान 10.2 व 24.0 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं बुधवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम व अधिकतम तापमान 10.1व 23.5 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
कुशीनगर
भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मंगलवर को तापमान में गिरावट होने के साथ न्यूनतम व अधिकतम तापमान 8.0 व 24.0 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं बुधवार को यहां का न्यूनतम व अधिकतम तापमान 8.0 व 24.0 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। सुबह कोहरा छाया रहेगा। दिन में मौसम साफ रहेगा।
इसी तरही महराजगंज,संत कबीर नगर व सिद्धार्थनगर में आगामी दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। सुबह कोहरा छाया रहेगा। दिन में आकाश साफ रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications