UP Nikay Chunav 2023: गोरखपुर में भाजपा व सपा समर्थकों में भिडंत

गोरखपुर में हो रहे नगर निकाय चुनाव के दौरान रायगंज वार्ड में फर्जी मतदान को लेकर भाजपा व सपा समर्थकों में भिडंत हो गयी।

gorakhpur

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान में गुरुवार को गोरखपुर में भाजपा व सपा समर्थकों में भिडंत हो गयी। नार्मल रोड स्थित तुलसीदास इंटर कॉलेज में फर्जी मतदान कराने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने मामला शांत कराया।

जानकारी के मुताबिक, रायगंज वार्ड के मतदान केंद्र तुलसीदास इंटर कॉलेज में शाम चार बजे के करीब भाजपा और सपा के समर्थक फर्जी मतदान को लेकर आपस में विवाद करने लगे। सपा समर्थकों ने आरोप लगाया कि सेटिंग करके फर्जी वोट डलवाए जा रहे है। इसी बात को लेकर शुरु हुआ विवाद उग्र हो गया। हाथापाई तक कार्यकर्ता उतर आए। काफी देर तक मतदान भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही एसओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और मामला शांत कराया। गोरखपुर की 13 लाख मतदाता के साथ देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज में भी मतदान पड़ा।

इसके साथ ही गोरखपुर के शाहपुर में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को मारने का मामला सामने आया है।
मतदान खत्म होते ही बाइक सवार युवकों ने मारपीट की। देवरिया जिले के निकाय चुनाव में मतदान के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुधा निगम के पति छठेलाल निगम और सुभासपा के प्रत्याशी मनोरमा देवी के पति लल्लन गुप्ता के बीच मारपीट हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+