पूर्वोत्तर रेलवे के यात्रियों की बढ़ी संख्या,सैकड़ों समर स्पेशल ट्रेन ऐसे यात्रियों की राह बना रही आसान

Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे यात्री प्रधान रेलवे है तथा इस क्षेत्र में यात्रियों की संख्या में निरन्तर वृद्धि हो रही है। इस रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से देश के महानगरों एवं अन्य प्रमुख नगरों के लिये यात्रा करने वाले आरम्भिक यात्रियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है तथा यात्रियों की माँग को ध्यान में रखते हुये, रिकाॅर्ड संख्या में विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

इसी क्रम में, इस रेलवे पर वित्त वर्ष 2024-25 के प्रथम तिमाही में माह जून, 2023 तक आरम्भिक यात्रियों की संख्या 4.52 करोड़ रही, जो वित्त वर्ष 2023-24 के प्रथम तिमाही में माह जून, 2024 तक आरम्भिक यात्रियों की संख्या 3.84 करोड़ की तुलना में 17.79 प्रतिशत अधिक है अर्थात गत वर्ष के प्रथम तिमाही की तुलना में वर्तमान तिमाही में 68 लाख ज्यादा आरम्भिक यात्रियों ने यात्रा की। इसी प्रकार, वित्त वर्ष 2024-25 के प्रथम तिमाही में माह जून, 2023 तक आरम्भिक यात्री यातायात से रू. 778.07 करोड़ की आय हुई, जो गत वर्ष के इसी अवधि की आरम्भिक यात्री यातायात से आय रू. 714.60 करोड़ की आय की तुलना में 8.88 प्रतिशत अधिक है।

train

वित्त वर्ष 2024-25 के प्रथम तिमाही माह जून, 2024 तक यात्रियों की बढ़ती माँग को देखते हुये पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से देश के महानगरों एवं अन्य प्रमुख नगरों के लिये 156 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें 1,326 फेरों में चलाई गई/जा रही हैं। इसके अतिरिक्त 125 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से होकर देश के प्रमख नगरों के लिये 850 फेरों में चलाई गई/जा रही हैं अर्थात पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों से/होकर कुल 281 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें 2,176 फेरों में चलाई गई/जा रही हैं।

इन ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के माध्यम से यात्रा सुगम हो रही है। यात्रियों की बढ़ती संख्या के अनुरूप रिकाॅर्ड संख्या में विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यात्रीगण ट्रेनों की टाइमिंग, डायवर्जन इत्यादि की जानकारी एन.टी.ई.एस. मोबाइल ऐप अथवा वेब पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+