Gorakhpur News: DDU University और एसीआईसी जागृति के बीच हुआ एमओयू, यह होगा फायदा

Gorakhpur News: दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवम् ए सी आई सी जागृति उद्यमिता फाउंडेशन के बीच मंगलवार को समझौता ज्ञापन करार हुआ जिसमे अनेक तथ्यों पर ध्यान दिया गया। विद्यार्थियों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए नवोन्मेषी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की योजना बनाने पर चर्चा की गयी।

Gorakhpur News: DDU University ने एमएससी भौतिकी प्रथम सेमेस्टर, बीकॉम और एमकॉम को लेकर जारी की जरूरी अपडेट
महत्वाकांक्षी युवा उद्यमियों को सहायता और संसाधन प्रदान करके एक मजबूत स्थानीय उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण में योगदान कैसे दे सकती है, व्यवसाय , स्टार्टअप, स्थानीय व्यापार स्टार्टअप की जागरूकता और विकास के क्षेत्र में सहयोगात्मक प्रयास , साझा क्षेत्रों में जागरूकता अभियानों और पहलों का संयुक्त विकास आदि विषयों पर समझौता करार किया गया । इस कार्यक्रम मे माननीय कुलपति महोदया प्रो. पूनम टंडन , प्रो. श्री वर्धन पाठक , प्रो. मनीष कुमार श्रीवास्तव , डॉ अंशु गुप्ता , डॉ मनीष कुमार और जागृति फाउंडेशन के अधिकारी सीईओ विश्वाश पांडेय, सूर्यवंशी राय, अभिषेक भरद्वाज आदि लोग आदि लोग उपस्थित रहे।

ddu

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए इरादा टेक फाउंडेशन के साथ अनुबंध किया।यह एम ओ यू कृषि संकाय के सभी छात्रों के कृषि कौशल विकास प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट के साथ-साथ मिट्टी के परीक्षण एवं भूमि सुधार पर केंद्रित है।इस अनुबंध के तहत गोरखपुर विश्वविद्यालय के कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान में मृदा टेस्ट क्लिनिक की स्थापना की जाएगी। जिसका लाभ विद्यार्थियों के साथ-साथ आसपास के किसान भी ले सकेंगे।कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान को आईसीआर के मापदंडों पर खरा उतरने पर जोर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर शरद कुमार मिश्रा ने इरादा अटैक फाउंडेशन के संरक्षक महेन्द्र पाण्डेय, एवं निदेशक श्रीमंत सुरेंदरम, मनोज चौरसिया, नंद किशोर पाण्डेय. एवं कानूनी सलाहकार ध्रुव पाण्डेय का स्वागत किया I अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ रामवंत गुप्ता ने समझौता ज्ञापन के दायरे को रेखांकित किया।इस अवसर पर रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के निदेशक प्रो. दिनेश यादव तथा बायोटेक्नोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. राजश्री कुमार गौर भी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+