Indian Railway: पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक ने यात्रियों से की यह खास अपील, कहा- 'भूलकर भी ना करें यह काम '

Gorakhpur News: महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे सौम्या माथुर ने रेल कर्मचारियों, अधिकारियों तथा रेल उपयोगकर्ताओं को होली की बधाईं एवं शुभकामनाएं दी है।

इसके साथ ही उन्होंने जनसामान्य से अपील की है कि ट्रेनों पर गोबर, कीचड़, पत्थर आदि न फेंके। इससे लोको पायलट, गार्ड अथवा यात्री घायल हो सकते है। रेलवे ट्रैक एवं इसके आसपास भीड़ एकत्रित न करें। गाड़ियां एवं रेल परिसर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।

उन्होंने यात्रियों से भी अपील की है कि होली के अवसर पर चलायी जा रही होली विषेष गाड़ियों का उपयोग कर अपनी यात्रा को सुखद एवं आरामदेह बनावें।

saumya mathur

एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिये पैदल उपरिगामी पुल का उपयोग करें। यात्रा के दौरान विस्फोटक एवं ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा न करें तथा किसी भी अपरिचित का दिया हुआ खाद्य पदार्थ स्वीकार न करें। इसमें जहर मिला हो सकता है।

यात्रा टिकट सैदव रेलवे टिकट काउन्टर, आई.आर.सी.टी.सी. के बेवसाइट अथवा रेलवे के अधिकृत एजेन्ट से ही प्राप्त करें। यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की सहायता के लिये रेलवे हेल्प लाइन नम्बर 139 डायल करें।

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
20 मार्च, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी द्वारा गाड़ी संख्या-15103 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद कर औंड़िहार पोस्ट पर जमा किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया। 21 मार्च, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल सीवान द्वारा गाड़ी संख्या-15028 से यात्री का छूटा एक लैपटाप बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर लैपटाप को उसे सुपुर्द किया गया। 21 मार्च, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल देवरिया सदर द्वारा गाड़ी संख्या-15904 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया। 21 मार्च, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल ऐशबाग द्वारा गाड़ी संख्या-12107 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया। 21 मार्च, 2024 को रेलवे सुरक्षा कासगंज द्वारा गाड़ी संख्या-05348 से यात्री का छूटा एक मोबाइल बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर मोबाइल को उसे सुपुर्द किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+