बड़ोदरा-गोरखपुर होली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन इन स्टेशनों पर यात्रियों को देगी राहत, ये है पूरा शेड्यूल
Holi Special Train News UP: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली त्यौहार पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 09111/09112 बड़ोदरा-गोरखपुर-बड़ोदरा होली सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का संचलन बड़ोदरा से 18 मार्च,2024 दिन सोमवार को तथा गोरखपुर से 20 मार्च, 2024 दिन बुधवार को एक फेरे के लिये निम्नवत किया जायेगा।
09111 बड़ोदरा-गोरखपुर होली सुपरफास्ट विशेष गाड़ी 18 मार्च, 2024 दिन सोमवार को बड़ोदरा से 19.00 बजे प्रस्थान कर गोधरा 20.10 बजे, रतलाम से 22.45 बजे, दूसरे दिन कोटा से 02.10 बजे, सवाई माधोपुर से 03.20 बजे, गंगापुर सिटी से 04.15 बजे, भरतपुर से 06.10 बजे, आगरा फोर्ट से 07.50 बजे, टुण्डला से 09.25 बजे, शिकोहाबाद से 10.02 बजे, मैनपुरी जं. 11.05 बजे, फर्रूखाबाद से 12.50 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 16.20 बजे, लखनऊ से 18.30 बजे, बाराबंकी से 19.15 बजे, गोण्डा से 20.40 बजे तथा बस्ती से 22.10 बजे छूटकर गोरखपुर 23.30 बजे पहुंचेगी।

Indian Railway: पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का होगा प्रायोगिक ठहराव, देखें पूरी डिटेल
वापसी यात्रा में 09112 गोरखपुर-बड़ोहरा होली सुपरफास्ट विशेष गाड़ी 20 मार्च, 2024 दिन बुधवार को गोरखपुर से 05.00 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 06.07 बजे, गोण्डा से 07.30 बजे, बाराबंकी से 09.00 बजे, लखनऊ से 10.40 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 12.25 बजे, फर्रूखाबाद से 15.10 बजे, मैनपुरी जं. 16.37 बजे, शिकोहाबाद से 17.49 बजे, टुण्डला से 19.05 बजे, आगरा फोर्ट से 20.10 बजे, भरतपुर से 21.22 बजे, गंगापुर सिटी से 22.33 बजे, सवाई माधोपुर से 23.08 बजे, दूसरे दिन कोटा से 00.35 बजे, रतलाम से 04.25 बजे तथा गोधरा से 07.17 बजे छूटकर वड़ोदरा से 08.35 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेणी का 02, जनरेटर सह लगेज यान के 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. का 01 कोच सहित 21 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications