Diwali- Chhat Special Train: साबरमती-लखनऊ एक्सप्रेस ऐसे यात्रियों की राह बनाएगी आसान
Gorakhpur News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा त्यौहारों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 09445/09446 साबरमती-लखनऊ जं.-साबरमती साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचलन साबरमती से 30 अक्टूबर तथा 06, 13, 20 एवं 27 नवम्बर, 2024 दिन प्रत्येक बुधवार तथा लखनऊ जं. से 31 अक्टूबर तथा 07, 14, 21 एवं 28 नवम्बर, 2024 दिन प्रत्येक वृहस्पतिवार को 05 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
09445 साबरमती-लखनऊ जं. साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 30 अक्टूबर तथा 06, 13, 20 एवं 27 नवम्बर, 2024 को साबरमती से 22.00 बजे प्रस्थान कर मेहसाना से 22.50 बजे, दूसरे दिन पालनपुर से 00.47 बजे, आबूरोड से 01.45 बजे, फालना से 02.59 बजे, मारवाड़ से 04.00 बजे, ब्यावर से 05.04 बजे, अजमेर से 06.25 बजे, किशनगढ़ से 07.04 बजे, जयपुर से 09.15 बजे, दौसा से 10.02 बजे, बाँदीकुई से 10.40 बजे, भरतपुर से 12.15 बजे, आगरा फोर्ट से 13.50 बजे, टुण्डला से 14.25 बजे तथा कानपुर सेण्ट्रल से 19.20 बजे छूटकर लखनऊ जं. 20.50 बजे पहुॅचेगी।

Indian Railway: दीपावली और छठ पर्व पर लालकुआं बांद्रा एक्सप्रेस ऐसे यात्रियों की राह बनाएगी आसान
वापसी यात्रा में 09446 लखनऊ जं.-साबरमती साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 31 अक्टूबर तथा 07, 14, 21 एवं 28 नवम्बर, 2024 को लखनऊ जं. से 23.50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन कानपुर सेण्ट्रल से 01.30 बजे, टुण्डला से 04.55 बजे, आगरा फोर्ट से 06.05 बजे, भरतपुर से 07.10 बजे, बाँदीकुई से 09.02 बजे, दौसा से 09.26 बजे, जयपुर से 11.10 बजे, किशनगढ़ से 12.32 बजे, अजमेर से 13.35 बजे, ब्यावर से 14.08 बजे, मारवाड़ से 15.15 बजे, फालना से 16.02 बजे, आबुरोड से 17.30 बजे, पालनपुर से 18.40 बजे तथा महेसाना से 19.52 बजे छूटकर साबरमती से 21.30 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 13, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर./डी. के 02 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाये जायेगे।












Click it and Unblock the Notifications