Teacher's Day: शिक्षा जगत में अपनी महत्वपूर्ण उपलब्धियों और समर्पण के लिए सम्मानित हुए प्रोफेसर अजय शुक्ल

Gorakhpur News: शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा प्रो. अजय कुमार शुक्ल को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। प्रो. शुक्ल दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के अंग्रेज़ी विभाग के विभागाध्यक्ष हैं एवं समय समय पर अपने शिक्षा के क्षेत्र में नवीन नवाचारों के कारण विश्वविद्यालय में उनका एक अलग स्थान है।

26 वर्षो से गोरखपुर विश्वविद्यालय में अध्यापन कार्य कर रहे प्रोफेसर अजय शुक्ला को शिक्षा जगत में उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धियों और समर्पण के लिए लायंस क्लब के सभी पदाधिकारियों द्वारा बधाई दी गई। यह बताना उल्लेखनीय ही की प्रो शुक्ला विद्यार्थियों में काफ़ी लोक प्रिय हैं । इस सम्मान से प्रो. शुक्ल ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता को और भी सुदृढ़ किया है, और यह सम्मान उनके अद्वितीय कार्य और योगदान की स्वीकृति के रूप में देखा जा रहा है।

ajay shukla

शिक्षक दिवस' पर शिक्षाशास्त्र विभाग और एश्प्रा जेम्स एंड ज्वाला के तत्वावधान में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में दिनाँक 5/9/24 को गोरक्षनाथ शोध पीठ में अपराह्न 3:00 बजे विश्वविद्यालय की कुलपति ने गोरकक्षनाथ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया । ऐशप्रा ने पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह के साथ सभी शिक्षकों को अपना श्रद्धा सम्मान निवेदित किया और कहा शिक्षक राष्ट्र के निर्माता हैं, वंदनीय हैं । इस अवसर पर कुलपति ने सभी शिक्षकों एवं ऐशप्रा परिवार को शुभकामनाएँ दी।इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो शान्तनु रस्तोगी , डीएस डब्लू प्रो अनुभूति दूबे , डीन आर्ट्स प्रो राजवंत राव ,प्रो राजेश कुमार सिंह विभागाध्यक्ष शिक्षाशास्त्र,प्रो नंदिता सिंह , प्रो उमा श्रीवास्तव, शोध पीठ के डायरेक्टर डॉ कुशल नाथ तिवारी ,प्रो सुनीता मुरमू ,प्रो सरिता पांडेय , प्रो अनुराग द्विवेदी, प्रो विनोद कुमार सिंह , सहित कई अन्य मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+