Gorakhpur News: DDU University ने पुराने पोर्टल पर परीक्षाफार्म पूरित कराये जाने के लिए जारी की यह जरूरी अपडेट
Gorakhpur News: DDU विश्वविद्यालय एवं समस्त सम्बद्ध महाविद्यालयों के स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के समर्थ पोर्टल पर भरे जा रहे परीक्षाफार्म में आ रही दिक्कतों के दृष्टिगत एवं कुलाधिपति के अपर मुख्य सचिव के आदेशानुसार पूर्व की भाँति परीक्षाएं कराये जाने के आदेश के क्रम में विश्वविद्यालय का पोर्टल दिनांक 20 नवंबर से 22 नवंबर तक पुराने पोर्टल पर परीक्षाफार्म पूरित कराये जाने के लिए खोला जा रहा है।
जिससे प्रथम सेमेस्टर स्नातक एवं परास्नातक के समस्त छात्र/छात्राओं का परीक्षाफार्म पूर्व की भाँति पूरित कराया जा सके। यहां यह स्पष्ट किया जाता है कि वे छात्र/छात्राएं भी जिन्होने समर्थ पोर्टल पर प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफार्म पूरित कर लिया था, उन्हे भी पुराने पोर्टल के माध्यम से पूर्व की भाँति परीक्षाफार्म पूरित किया जाना अनिवार्य है। समस्त सम्बन्धित से उक्त कार्य हेतु सहयोग की अपेक्षा है।

फकीर मोहन विश्वविद्यालय वालासोर (उड़ीसा )में दिनांक 3 दिसंबर से आयोजित होने वाली पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय खो खो (पुरुष ) प्रतियोगिता 2024- 25 हेतु विश्वविद्यालय की खो खो (पुरुष ) टीम का चयन आज दिनांक 18 नवंबर को विश्वविद्यालय क्रीड़ांगन पर किया गया l अस्थाई रूप से चयनित टीम निम्नवत है :-भास्कर कुशवाहा, सतेंद्र यादव (विश्वविद्यालय ) विकास कुमार, रामकेश, वीरू (महा राणा प्रताप महाविद्यालय जंगल धुषण ) अखिलेश यादव, राहुल कुमार निषाद, अमरनाथ प्रजापति (चन्द्रिका प्रसाद शुक्ला महाविद्यालय ) गोकुल (दिग्विजय नाथ महाविद्यालय) विवेक कुमार (वीर अब्दुल हमीद महाविद्यालय ) बृजेश कुमार (डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय ) बृजेश गुप्ता (हीरामन महातम महाविद्यालय )












Click it and Unblock the Notifications