Gorakhpur News: DDU University ने परीक्षाफल और हिंदी नामों में सुधार को लेकर जारी किया यह जरूरी अपडेट
DDU University News Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर ने परीक्षाफल परिणाम और हिंदी नामों में सुधार को लेकर नया अपडेट जारी किया है। छात्रों के लिए यह जानकारी बेहद महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं क्या है नया अपडेट -
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि कुलपति के निर्देश के क्रम में विश्वविद्यालय एवं समस्त सम्बद्ध महाविद्यालयों के छात्रों के परीक्षाफल घोषित करने के सम्बन्ध में नामांकन संख्या भरे जाने एवं हिन्दी नामों में सुधार हेतु विश्वविद्याल के पोर्टल पर दिनांक 23 जुलाई से 31 जुलाई तक लिंक खोला जा रहा है।

उपरोक्त से अवगत होते हुए दिनांक 23 जुलाई से से 31 जुलाई तक नामांकन संख्या एवं हिन्दी नामों में सुधार करने का कष्ट करें, जिससे अंकपत्र जारी किये जा सके।
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केन्द्र दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आज संवाद भवन में आयोजित स्मार्टफोन व टैबलेट वितरण समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने लाभार्थी विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय के छात्र टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थी अपने अंदर इतनी कौशल क्षमता विकसित करें कि उनकी पूछ देश-विदेश के संस्थानों तक हो, जिससे विश्वविद्यालय की ख्याति अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने की. उन्होंने कहा कि डिजिटली सशक्त युवा मौजूदा दौर की जरुरत है. आज के दौर में सशक्त भारत की कल्पना डिजिटल सशक्तिकरण के बगैर नहीं की जा सकती. विद्यार्थियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की यह दूरदर्शी योजना है।












Click it and Unblock the Notifications