Gorakhpur News: DDU University ने शोध पात्रता परीक्षा RET में अर्ह छात्रों के प्रवेश के लिए जारी किए निर्देश
Gorakhpur News: DDU University ने शोध पात्रता परीक्षा RET में अर्ह छात्रों के प्रवेश के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं, शोध एवं विकास प्रकोष्ठ, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के द्वारा रेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का शिड्यूल बेबसाईट पर अधिसूचित की गयी है। मनोविज्ञान विषय में उत्तीर्ण छात्रों का साक्षात्कार दिनांक 09/09/2024 को अधिसूचित है।

अतः सभी अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती है कि निम्नलिखित विवरण के अनुसार मनोविज्ञान विभाग में उक्त दिवस में उपस्थित हों:
विवरण :
1- स्थान मनोविज्ञान विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर।
2- दिनांक 09/09/2024
3- समय 10.00 बजे प्रातः से
नोटः अभ्यर्थियों को (RET परीक्षा 2023-24) का विश्वविद्यालय द्वारा जारी किया गया प्रवेश पत्र सत्यापन के समय प्रस्तुत करना आवश्यक है। साक्षात्कार के समय जे०आर०एफ०/ नेट से सम्बन्धित दस्तावेज / प्रमाण-पत्र (यदि दावा किया गया है) एवम् समस्त शैक्षणिक अभिलेख की मूल प्रति प्रस्तुत करना होगा।
2- मूल्यांकन साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा, जिसमें दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर पी०एच०डी० अध्यादेश 2024 के अनुलग्नक ए में उल्लिखित प्रावधानों के अनुसार रिसर्च प्लान, लिटरेचर रिव्यू, प्रजेन्टेशन, कम्यूनिकेशन, प्रश्न/उत्तर शामिल होंगे।
प्रो० धनन्जय कुमार, अध्यक्ष मनोविज्ञान विभाग












Click it and Unblock the Notifications