DDU University News:बीए जेएमसी और एमए जेएमसी में प्रवेश को लेकर आई बड़ी अपडेट
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर ने बीएजेएमसी और एमए जेएमसी (स्व वित्त पोषित) कोर्स में प्रवेश के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।
बीएजेएमसी और एमए जेएमसी (स्व वित्त पोषित) कोर्स में तीन बार विज्ञापन के वावजूद अब तक प्रवेश प्राप्त न कर पाने वाले सभी संवर्ग के अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि उनका प्रवेश स्पॉट काउंसलिंग के द्वारा अब तक रिक्त स्थान के सापेक्ष दिनांक 23 सितंबर को होगा ।

स्पॉट काउंसलिंग 10 बजे से मध्याहन 2:00 के बाद हिन्दी विभाग में प्रारंभ होगी। सभी अभियार्थी अपने साथ सभी मूल प्रमाणपत्र (हाई स्कूल ,इंटरमीडिएट तथा स्नातक के अंक तालिका, चरित्र प्रमाण पत्र तथा स्तनंथर प्रमाण पत्र) के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने का कस्ट करें। मध्याहन 2:00 के बाद आने वाले अभ्यर्थी स्पॉट काउंसलिंग के लिए पात्र नहीं होंगे।
'स्वच्छता ही सेवा अभियान' कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय व नाथ चंद्रावत महाविद्यालय जगदीशपुर गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में कुस्समी जंगल स्थित प्राचीन बुढ़िया माई मंदिर में साफ सफाई का विशेष सफाई अभियान चलाया गया। साफ सफाई के श्रम मंदिर परिसर स्थित धर्मशाला प्राचीन सरोवर आदि की भी सफाई स्वयंसेवकों के द्वारा विधिवत रूप से चलाई गई, सफाई कार्यक्रम के पश्चात् कार्यक्रम समन्वयक डा. सत्यपाल सिंह ने एनएसएस स्वयं सेवकों स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए शपथ भी दिलाई । स्वच्छता अभियान के द्वारा स्वयं सेवकों ने जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। इस दौरान जागरूकता हेतु विभिन्न बैनर ,पोस्टर, स्लोगन आदि का उपयोग किया गया।












Click it and Unblock the Notifications