DDU University News: बी फार्म तथा डी फार्म की प्रवेश परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, देखें पूरी डिटेल
Gorakhpur News Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विष्वविद्यालय, गोरखपुर में इस वर्ष से शुरू होने वाले बी फार्म तथा डी फार्म पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा रविवार 22 सितंबर को विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न होगी।
पूर्वांचल के युवाओं के लिए विशेष रूप से लाभप्रद इन दोनों कोर्सेज में 66 66 सीटें निर्धारित हैं। बी फॉर्म के लिए 331 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे जबकि डी फार्म के लिए 351 आवेदक शामिल होंगे। परीक्षा दो पाली में दीक्षा भवन पर होगी। बिना प्रवेश पत्र के अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। परीक्षा भवन में अभ्यर्थी कोई अतिरिक्त सामान, मोबाइल फोन या डिजिटल डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे।

'स्वच्छता ही सेवा अभियान' कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय व नाथ चंद्रावत महाविद्यालय जगदीशपुर गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में कुस्समी जंगल स्थित प्राचीन बुढ़िया माई मंदिर में साफ सफाई का विशेष सफाई अभियान चलाया गया। साफ सफाई के श्रम मंदिर परिसर स्थित धर्मशाला प्राचीन सरोवर आदि की भी सफाई स्वयंसेवकों के द्वारा विधिवत रूप से चलाई गई, सफाई कार्यक्रम के पश्चात् कार्यक्रम समन्वयक डा. सत्यपाल सिंह ने एनएसएस स्वयं सेवकों स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए शपथ भी दिलाई । स्वच्छता अभियान के द्वारा स्वयं सेवकों ने जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। इस दौरान जागरूकता हेतु विभिन्न बैनर ,पोस्टर, स्लोगन आदि का उपयोग किया गया।












Click it and Unblock the Notifications