Gorakhpur News: DDU University ने जिन 5 गांवों के विद्यालयों को लिया था गोद, उनमें होगी यह खास पहल
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रस्तावित दीक्षान्त समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए 5 गांवों में स्थित विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी।
कुलपति प्रो पूनम टंडन ने कहा कि विद्यार्थियों को "कक्षा समूह" में विभाजित कर भाषण, चित्रकला /पेंटिंग तथा कहानी कथन की प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। कुलपति ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं में विजयी बच्चों को माननीय कुलाधिपति एवं महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा दीक्षान्त समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

विद्यालयों में प्रत्येक "कक्षा समूह" वार कुल 3 प्रतियोगिता आयोजित की जायेंगी। जिसमें भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला /पेंटिंग प्रतियोगिता तथा कहानी कथन प्रतियोगिता शामिल हैं। प्रत्येक स्कूल में कराये जाने वाले भाषण, चित्रकला, कहानी कथन का विषय प्रत्येक कक्षा समूह के आधार पर निर्धारित किये जायेंगे।
प्रत्येक विद्यालय से "कक्षा समूह" वार प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम दो उत्कृष्ट बच्चे चयनित किये जाएँ अर्थात 05 ग्रामों में "कक्षा समूह" वार प्रत्येक प्रतियोगिता के कुल 10 बच्चे चयनित होंगे। तत्पश्चात् इन 10 बच्चों (प्रथम राउंड) के मध्य "कक्षा समूह" वार प्रत्येक प्रतियोगिता की पुनः प्रतियोगिता (द्वितीय राउंड) होगी। इसी प्रतियोगिता में प्रथम 3 विजेता (जो "कक्षा समूह" वार प्रत्येक प्रतियोगिता भाषण, चित्रकला /पेंटिंग तथा कहानी कथन हेतु चिन्हित होंगे) को महामहिम राज्यपाल द्वारा दीक्षान्त समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
Gorakhpur News: DDU University में यूजी और पीजी की चार हजार सीटों पर प्रवेश हुआ पूर्ण, शुल्क जमा करने की यह है
इसके साथ ही दीक्षान्त समारोह में प्रत्येक प्रतियोगिता के दस्तावेज को प्रदर्शित किया जायेगा। चित्रकला प्रतियोगिता में विजयी बच्चों का चित्र दीक्षान्त समारोह में प्रदर्शित किया जायेगा। भाषणों को बच्चे अपने हस्तलिपि में लिखेंगे व उसकी किताब बनाई जायेगी। कहानी को बच्चे अपने हस्तलिपि में लिखेंगे व उसकी भी एक किताब बनाई जाएगी।
इन 6 गावों के अंतर्गत आने वाले आगनवाड़ी केन्द्रों में भी आपस में एक प्रतियोगिता करायी जायेगी, जिनमें केंद्रों की सफाई, बच्चों की सफाई (बाल नाखून कपड़े, बैग, जूते आदि सभी की), कार्यकत्रियों की उपस्थिति / स्वास्थ्य एवं अन्य मापदंडों पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित होगी। यदि किसी गाँव में एक से अधिक आंगनवाडी केन्द्र है. तो इन केन्द्रों के मध्य भी प्रतियोगिता आयोजित होगी।












Click it and Unblock the Notifications