DDU News: स्नातक के 14 व परास्नातक में 47 पाठ्यक्रमों के लिए इतने हजार सीटों पर होगा प्रवेश, देखें पूरी डिटेल
DDU University News Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा आज से प्रारंभ होगी।प्रवेश परीक्षाएं दिनांक 27 जून से प्रारंभ होकर 8 जुलाई तक चलेंगी।
कुलपति प्रो पूनम टंडन ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी है। कुलपति ने कहा कि परीक्षाओं के शुचितापूर्ण रूप से संपन्न करने के लिए निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए इस बार करीब 44 हजार आवेदन आए हैं। इनमें स्नातक में सर्वाधिक 25,246, परास्नातक में 13,204 और रेट-2023 के लिए 5204 आवेदन आए हैं।

स्नातक के 14 पाठ्यक्रमों के लिए कुल 4863 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। परास्नातक में 47 पाठ्यक्रमों के लिए 4131 सीटों पर प्रवेश लिया जाना है। करीब डेढ़ दर्जन कॉलेजों ने आंशिक या पूर्ण रूप से इस प्रक्रिया में शामिल होने में रुचि दिखाई है। सभी प्रवेश परीक्षाएं विश्वविद्यालय परिसर में ही संपन्न होंगी। इसमें मुख्य परिसर के 9 तथा महाराणा प्रताप परिसर के 2 केंद्र शामिल है।
*आज की परीक्षा*
सुबह 9-11बजे
बी कॉम ( संख्या: 2414)
शाम 3-5 बजे
एम कॉम और एम ए मनोविज्ञान ( संख्या: 1040)












Click it and Unblock the Notifications